Skip to content
Sunday, 1 November 2026
राष्ट्रीय

यशोभूमि का आज पीएम करेंगे लाकार्पण

1 min read
Text Size:

नई दिल्ली- प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी नई दिल्ली के द्वारका में इंडिया इंटरनेशनल कन्वेंशन और एक्सपो सेंटर (यशोभूमि) के पहले पार्ट का इनॉगरेशन करेंगे। सरकार ने इसे लगभग 5400 करोड़ रुपये में बनाया। यह कन्वेंशन सेंटर 8.9 लाख वर्ग मीटर से अधिक क्षेत्र में फैला है और दुनिया के सबसे बड़े एमआईसीई स्थानों में से एक होगा। यशोभूमि में एक शानदार कन्वेंशन सेंटर, कई प्रदर्शनी हॉल और अन्य सुविधाएं हैं।

यशोभूमि कन्वेंशन सेंटर में 11000 से अधिक लोगो के बैठने की क्षमता है, जिसमे 15 कन्वेंशन रूम, ग्रैंड बॉलरूम और 13 मीटिंग रूम शामिल हैं। कन्वेंशन सेंटर का प्लेनरी हॉल विजिटर को ग्लोबल लेवल एक्सपीरियंस प्रदान करेगा। यशोभूमि को दिल्ली एयरपोर्ट मेट्रो एक्सप्रेस लाइन से जोड़ा जाएगा। पीएम द्वारका सेक्टर 21 से नए मेट्रो स्टेशन यशोभूमि द्वारका सेक्टर 25 तक दिल्ली एयरपोर्ट मेट्रो एक्सप्रेस लाइन के एक्सपेंशन का भी उद्घाटन करेंगे।

82 Views
What do you think?

Leave a Reply