Skip to content
Sunday, 1 November 2026
राष्ट्रीय

मुंबई में अब नहीं चलेंगी डबल डेकर बस

1 min read
Text Size:

मुंबई- पिछले 8 दशक से मुंबई की सडक़ों पर दौड़ रही डबल डेकर बसें अब नहीं चलेंगी। शुक्रवार को बस ने अगरकर चौक से सीप्ज तक अपना आखिरी सफर तय किया। बस को फूलों और गुब्बारों से सजाकर विदाई दी गई। इसमें आखिरी बार सफर करने के लिए भीड़ लगी रही।
सोशल मीडिया पर लोगों ने इन बसों से जुड़ी यादों को लेकर इमोशनल रिएक्शन्स दिए। बिजनसमैन आनंद महिंद्रा ने भी ट्वीट पर बस का फोटो शेयर करते हुए कहा कि मुंबई पुलिस, मैं अपने बचपन की सबसे खास यादें चोरी होने की रिपोर्ट कराना चाहता हूं।

बृहनमुंबई इलेक्ट्रिक सप्लाई एंड ट्रांसपोर्ट प्रदूषण कम करने के लिए इन डीजल बसों को इलेक्ट्रिक बसों से बदल रहा है। बेस्ट ने सभी डीजल डबल-डेकर बसों को बंद करने की घोषणा की थी, इनकी जगह इलेक्ट्रिक एसी डबल-डेकर बसें लेंगी। ऐसी 25 बसें पहले से शहर में चल रही हैं। भारत सरकार प्रदूषण कम करने के लिए 10 लाख तक की आबादी वाले शहरों में डीजल से चलने वाली बसों को इलेक्ट्रिक बसों से रिप्लेस कर रही है। 2030 तक डीजल से चलने वाली सभी बसों को इलेक्ट्रिक, सीएनजी बसों से रिप्लेस किया जाएगा।

96 Views
What do you think?

Leave a Reply