सेमरी हरचंद से पकड़ा लाखों का सागौन, बिना लाइसेंस के हो रहा था लकड़ी का कारखाना संचालित

WhatsApp Image 2025-09-19 at 11.24.35 PM

सेमरी हरचंद- नगर स्थित विद्युत कार्यालय के पास झालौन रोड पर शुक्रवार दोपहर वन विभाग की टीम द्वारा लाखों रुपए की सागौन की लकड़ी समेत फर्नीचर का सामान जप्त किया गया है वन विभाग द्वारा जिस जगह से फर्नीचर का सामान एवं सिल्लियां जप्त की है मिली जानकारी के मुताबिक गुरुवार रात्रि को इसी व्यक्ति से एक पिकअप वाहन भी जब्त किया गया है जिसमें सागौन के 9 लकडी़ पकड़े थे उसी के आधार पर दूसरे दिन गुरुवार को वन विभाग की टीम द्वारा राधे फर्नीचर मार्ट के नाम से संचालित होने वाले इस कारखाने से लाखों रुपए के फर्नीचर के समान जप्त किए हैं साथ ही यहां से कारखाने में उपयोग होने वाली मशीनों को भी जप्त किया गया है वन परिक्षेत्र अधिकारी सुमित पांडे ने बताया कि उक्त कारखाने का लाइसेंस 2022 से रिन्यू नहीं हुआ है कल भी इस कारखाने से जुड़े व्यक्ति के दूसरे घर से एक पिकअप वाहन से नो नग सागौन के जप्त हुए हैं उसी कड़ी को जोड़कर आज इसके दूसरे घर पर हमारी टीम ने दबिश दी एवं यहां से सागौन की लकड़ी और इससे बने फर्नीचर एवं मशीनों को जप्त कर पंचनामा की कार्रवाई कर उक्त माल को सोहागपुर डिपो भेजा गया है फर्नीचर मार्ट के मालिक का नाम राधेश्याम बताया जा रहा है एवं इसी नाम से कारखाना भी संचालित किया जा रहा था वन विभाग की टीम में मुख्य रूप से वन परिक्षेत्र अधिकारी सुमित पांडे, तुलसा बट्टे, हेमंत धुर्वे, दीपक राजपूत, रोहित पटेल, सुनील इमने, एवं कमलेश कहार मौके पर मौजूद थे।

Views Today: 2

Total Views: 438

Leave a Reply

error: Content is protected !!