Skip to content
Monday, 23 November 2026
हरदा

जन्माष्टमी पर कान्हा के रूप में सजे बच्चे  

1 min read

 

अनोखा तीर, हरदा। जन्माष्टमी का त्यौहार घरों घर धूमधाम से मनाया गया। खेड़ीपुरा गुरव मोहल्ले में भी सामाजिक घरों और मंदिरों में कान्हा के जन्मोत्सव पर विभिन्न आयोजन किए गए। झांकियां सजाई गईं। लोगों ने अपने नन्हें मुन्ने बच्चों को कान्हा के रूप में सजाया जो आकर्षण का केंद्र रहे। कान्हा के रूप में सजे बच्चे बरबस ही सबका मन मोह रहे थे। रंग-बिरंगी पोशाकों, आभूषणों, कानों के कुंडल, बांसुरी, गजरे व अन्य मोरपंख वाले मुकुट से नन्हें मुन्ने बच्चों को कान्हा के रूप में सजाया। जन्मोत्सव की तैयारी में कृष्ण भक्त जन्मोत्सव की खुशी मनाने के लिए घर-घर में तैयारियां की गई हैं। जन्म की झांकी सजाने के बाद जन्माष्टमी मनाई गई।

97 Views
97 Views
Share:
What do you think?

Leave a Reply