अनोखा तीर, हरदा। भारत जोड़ो यात्रा की पहली वर्षगांठ मनाने के लिए आज 7 सितंबर को कांग्रेस अध्यक्ष मल्लीकार्जुन खरगे एवं मध्यप्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष कमलनाथ के निर्देशानुसार जिला कांग्रेस कमेटी हरदा द्वारा जिला कांग्रेस कार्यालय से घंटाघर तक शाम 5 बजे से भारत जोड़ो पदयात्रा का आयोजन किया गया हैं। उक्त कार्यक्रम में जिला कांग्रेस अध्यक्ष ओम पटेल ने सभी पदाधिकारी, सभी संगठनों, विभागों एवं प्रकोष्ठों के वरिष्ठ नेताओं, वर्तमान एवं पूर्व निर्वाचित प्रतिनिधियों, कार्यकर्ताओं और सेवादल, युवा कांग्रेस, एनएसयूआई और महिला कांग्रेस, किसान कांग्रेस अपने सभी पदाधिकारी एवं कार्यकर्ताओं के साथ शामिल होने की अपील की हैं।
97 Views

