सर्वब्राह्मण समाज का सम्मान समारोह आज

WhatsApp Image 2025-09-19 at 11.24.35 PM

अनोखा तीर, हरदा। सर्व ब्राह्मण समाज संगठन द्वारा आज दोपहर 4 बजे से होटल मिश्रा पैलेस में सम्मान समारोह आयोजित किया जाएगा। समारोह के दौरान जिला अधिवक्ता संघ में ब्राह्मण समाज के निर्वाचित पदाधिकारियों का सम्मान होगा। सर्व ब्राह्मण समाज संगठन के महामंत्री सुनील तिवारी ने बताया कि जिला अधिवक्ता संघ हरदा से अध्यक्ष संजय शांडिल्य, सचिव सुदीप मिश्रा, सहसचिव अजय गोरखे, सदस्य रजत शर्मा, नमन शर्मा, टिमरनी अधिवक्ता संघ अध्यक्ष संजय उपाध्याय, उपाध्यक्ष दीपक शर्मा, सदस्य संजना उपाध्याय, ज्योतिरादित्य उपाध्याय, अतुल भार्गव, खिरकिया अधिवक्ता संघ अध्यक्ष संजय पाराशर, उपाध्यक्ष परीक्षित तिवारी, सिवनी बनापुरा अधिवक्ता संघ राजेश मिश्रा का सम्मान होगा। वहीं सफल चुनाव प्रक्रिया कराने पर अनिल बिल्लौरे, शैलेंद्र जोशी का भी सम्मान होगा। कार्यक्रम के दौरान टिमरनी नगर परिषद अध्यक्ष देवेंद्र भारद्वाज, जनपद पंचायत उपाध्यक्ष गौरीशंकर शर्मा विशेष अतिथि होंगे। सर्व ब्राह्मण समाज संगठन के अध्यक्ष राजेश पाराशर ने सभी सामाजिक बंधुओं से कार्यक्रम में उपस्थित होने का आग्रह किया है।

118 Views

Leave a Reply

error: Content is protected !!