अनोखा तीर, हरदा। प्रकृति की बेरुखी से जब मनुष्य निराश होता है, तब वह ईश्वर की शरण में जाता है। इस बार हुई अल्पवृष्टि से फसल उत्पादन पर विपरीत असर पड़ने की आशंका है। इसे देखते हुए जगह-जगह धार्मिक आयोजन कर भगवान को मनाने विनती की जा रही है। इस क्रम में 3 सितंबर रविवार को सामूहिक गायत्री जप का आयोजन किया जा रहा है। गायत्री शक्तिपीठ हरदा के तत्वावधान में शाम 4 से 5 बजे तक सामूहिक गायत्री मंत्र के जप का कार्यक्रम किया जाएगा। गायत्री शक्तिपीठ हरदा ने सभी धर्मप्रेमी परिजनों से अनुरोध किया कि अच्छी वर्षा के लिए वे अपने-अपने घरों पर या गायत्री शक्तिपीठ हरदा में निर्धारित समय पर सामूहिक प्रार्थना गायत्री मंत्र का जप करें।
अल्पवृष्टि से बढ़ी चिंता, आज होगा गायत्री मंत्र जाप

101 Views
What do you think?





