ग्रेन मर्चेंट हड़ताल पर, सोमवार से नीलामी नहीं

WhatsApp Image 2025-09-19 at 11.24.35 PM

अनोखा तीर हरदा। ग्रेन मर्चेंट एसोसिएशन हरदा ने मंडी में अनाज खरीदी से दूर रहकर हड़ताल पर जाने की सूचना दी है। इससे आगामी 4 मार्च सोमवार से मंडी में फसल का उदघोष विक्रय नहीं हो पाएगा। मंडी सचिव संजीव श्रीवास्तव ने यह जानकारी दी। उन्होंने बताया कि मध्यप्रदेश सकल अनाज दलहन तिलहन व्यापारी महासंघ समिति के आव्हान पर ग्रेन मर्चेंट एसोसिएशन हरदा ने सोमवार से फसल नीलामी में भाग न लेने की सूचना दी है। एसोसिएशन की यह हड़ताल अनिश्चितकालीन रहेगी। इस कारण मंडी में नीलामी का कार्य बंद रहेगा। उन्होंने किसान बंधुओं से इस दौरान मंडी में अनाज विक्रय हेतु न लाने की अपील की है।

133 Views

Leave a Reply

लेटेस्ट न्यूज़

MP Info लेटेस्ट न्यूज़

error: Content is protected !!