पुलिस कंट्रोल रूम में हुई बैठक

WhatsApp Image 2025-09-19 at 11.24.35 PM

 

अनोखा तीर, हरदा। पुलिस अधीक्षक संजीव कुमार कंचन, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्रीमती राजेश्वरी महोबिया द्वारा पुलिस कंट्रोल रूम में आगामी विधानसभा ुचुनाव के परिप्रेक्ष्य में जिला स्तरीय प्रशिक्षण एवं मीटिंग का आयोजन किया गया। मीटिंग के दौरान जिले के थानों में लंबित अपराध, लंबित शिकायतें लंबित चालान, लंबित सीएम हेल्पलाईन की शिकायतें इत्यादि के त्वरित निराकरण संबंध में निर्देश दिए गए। साथ ही जिले के फरार आरोपी गिरफ्तारी वारंट, स्थाई वारंटियों की शीघ्र गिरफ्तारी, जिला बदर, ईनामी बदमाश एवं निगरानी बदमाश के विरूद्ध वैधानिक कार्यवाही हेतु भी निर्देशित किया गया। पुलिस अधीक्षक द्वारा आगामी विधानसभा आम चुनाव की तैयारियों के संदर्भ में सभी पुलिस राजपत्रित अधिकारियों एवं थाना प्रभारियों को निष्पक्ष रूप से चुनाव सम्पन्न कराने के लिए चुनाव आयोग की गाईड लाईन का पालन करने, थाना क्षेत्रान्तर्गत आने वाले क्रिटिकल एवं बल्नरेबल क्षेत्र, पोलिंग बूथ का भौतिक रूप से निरीक्षण करने, सीमावर्ती थानों के साथ बार्डर मीटिंग करने एवं सीमावर्ती क्षेत्र में पेट्रालिंग करने हेतु निर्देशित किया गया।

223 Views

Leave a Reply

error: Content is protected !!