Skip to content
Thursday, 26 November 2026
हरदा

युवक कांग्रेस की जिला स्तरीय समीक्षा बैठक संपन्न

2 min read

 

अनोखा तीर, हरदा। युवक कांग्रेस की आगामी विधानसभा चुनाव में संगठन की भूमिका को लेकर संगठनात्मक जिला स्तरीय समीक्षा बैठक आयोजित की गई। जिसमें डोर टू डोर कैंपेन एवं युवक कांग्रेस बूथ कमेटी को लेकर चर्चा हुई। बैठक में युवा कांग्रेस प्रदेश प्रभारी अखिलेश यादव, प्रदेश सह प्रभारी मानसिंह राठौर, पूर्व विधायक डॉ.आरके दोगने, पूर्व जिला कांग्रेस अध्यक्ष लक्ष्मीनारायण पंवार, युवा कांग्रेस जिलाध्यक्ष राहुल जायसवाल, केदार सिरोही, अवनी बंसल, प्रमिला ठाकुर, युवा कांग्रेस जिला प्रभारी राहुल छत्रपाल, गोविंद व्यास, दीपक सारण, युवा कांग्रेस जिला उपाध्यक्ष अनुगृह तोमर एवं एनएसयूआई जिलाध्यक्ष योगेश चौहान अतिथि के रूप में उपस्थित रहे। युवा कांग्रेस प्रदेश प्रभारी अखिलेश यादव ने पदाधिकारियों को यूथ कांग्रेस के डोर टू डोर कैम्पेन की विस्तृत जानकारी ली एवं सभी घर-घर जाकर पांच गारंटी के संदर्भ में आम लोगों को जानकारी देने के लिए कहा कि कमलनाथ सरकार बनते ही मध्यप्रदेश की जनता को 500 में गैस सिलेंडर, किसानों का कर्ज माफ, 15०० रुपए महिलाओं को प्रति माह, पुरानी पेंशन स्कीम लागू 100 यूनिट तक बिजली बिल माफ किया जाएगा। प्रदेश सह प्रभारी मानसिंह राठोर ने कहा कि युवा कांग्रेस पदाधिकारियों ने जबरजस्त जोश हैं। जिस प्रकार कर्नाटक में कांग्रेस सरकार आई वहां 40 प्रतिशत की सरकार थी। मध्य प्रदेश में 50 प्रतिशत चल रहा है। जनता ने तय कर लिया है कि भाजपा को हराना है। बेरोजगारी, महंगाई नफरत, नशा, करप्शन का माहौल है। भाजपा झूठ बोलने, नाम चेंज करने के अलावा कुछ नहीं कर रही। आगामी विधानसभा चुनाव में युवक कांग्रेस अपने कार्यकर्ताओं के दम पर भाजपा को प्रदेश से उखाड़ फेकेगी। बैठक में आभार युवा कांग्रेस विधानसभा अध्यक्ष अमित पाटिल ने माना एवं मंच संचालन अजय सिंह राजपूत द्वारा किया गया। बैठक में मुख्य रूप से सिद्धांत तिवारी, राहुल पटेल, अनिल विश्नोई, धर्मेन्द्र चौहान, जितेंद्र सिंह राजपूत, अभिषेक जाणी, भूपेश बाबल, शैलेन्द्र पटेल, जितेंद्र सिरोही, जितेंद्र पटेल, अतुल टांक, मेहुल गोदारा, राहुल राजपूत, राजेश योगी, नरेंद्र आठनेरे, कृष्णा विश्नोई, हार्दिक जायसवाल, कमलेश राजपूत, प्रीतम गुर्जर, विक्की अली, नितिन पटेल, भूपेन्द्र विश्नोई, नवीन पाल, अजय पाल सहित अन्य युवा कांग्रेस पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

298 Views
298 Views
Share:
What do you think?

Leave a Reply