सीएम शिवराज का पूर्व सीएम कमलनाथ के गढ़ छिन्दवाडा में मास्टर स्ट्रोक

WhatsApp Image 2025-09-19 at 11.24.35 PM

नितिन दत्ता छिंदवाड़ा- पूर्व सीएम कमलनाथ के गढ़ छिन्दवाडा में सीएम शिवराज सिंह चौहान ने बड़ी सौगात देते हुए  जामसावली हनुमान मंदिर में ‘हनुमान लोक’ का भूमिपूजन किया है. इसके साथ ही पांढुर्णा, नांदनवाडी और सौंसर को मिलाकर पांढुर्णा को जिला बनाने की घोषणा की है.मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान छिंदवाड़ा जिले के दौरे पर हैं. भाजपा कमलनाथ को घर (छिन्दवाडा) में घेरने में जुटी है. इसलिए मुख्यमंत्री शिवराज ने सौगातों की झड़ी लगा दी. सीएम ने श्री जामसावली हनुमान मंदिर में हनुमान लोक का भूमिपूजन कर दिया है. 314 करोड़ की लागत से हनुमान लोक बनेगा. मंदिर प्रांगण में श्रद्धालुओं को संबोधित करते हुए शिवराज ने कहा कि आज हनुमान लोक का भूमिपूजन किया है. ये अद्भुत स्थल है. हनुमान जी कृपा हमेशा यहां बरसती है. उन्हीं की प्रेरणा से हनुमान लोक का निर्माण होगा.

पांढुर्णा को जिला बनाने की घोषणा

सीएम शिवराज ने प्रदेश को नए जिले की सौगात भी दी है. पांढुर्णा को जिला बनाने की घोषणा की है. पांढुर्णा, नांदनवाडी और सौंसर तहसील को मिलाकर पांढुर्णा को जिला बनाया जाएगा. बता दें कि पांढुर्णा को लंबे समय से जिला बनाने की मांग उठ रही थी, जो कि आज पूरा हो गया है.

126 Views

Leave a Reply

error: Content is protected !!