गौवंश संरक्षण के लिए आंदोलन, बाजार बंद कर किया चक्काजाम

WhatsApp Image 2025-09-19 at 11.24.35 PM

अनोखा तीर, सिराली। बुधवार को नगर के पुराना बस स्टैंड चौराहे पर युवाओं के दल ने चौराहे पर घूमने वाली और गांव की अन्य गायों को एकत्र कर बैरिकेट्स लगाकर डबल लेन रोड पर कैद कर लिया। जिससे आवागमन पूरी तरह अवरुद्ध हो गया। सुबह 7 बजे से ही करणी सेना के युवा दुकानदारों से दुकान बंद करने का कहते हुए देखे गए। इसके अलावा सोशल मीडिया के व्यापारी गु्रप में भी व्यापारियों से दुकान बंद रखने का आग्रह किया गया। इस कारण बुधवार को आधे दिन नगर का बाजार बंद रहा। इधर पुराना बस स्टैंड पर पहुंचे तहसीलदार वीरेंद्र उईके, थाना प्रभारी अमित भावसार, सीएमओ राहुल शर्मा ने आंदोलन कर रहे लोगों के बीच जाकर उनका पक्ष जानना चाहा। आंदोलन का नेतृत्व कर रहे करणी सेना के विवेक राजपूत ने बताया कि उन्हें प्रशासन से कोई दिक्कत नहीं उनकी मांग विधायक संजय शाह से है। विधायक आकर हमारी मांगे जाने और गोवंश के संरक्षण की व्यवस्था करें। समस्या का हल हम विधायक से कराना चाहते हैं। इस पर तहसीलदार ने आंदोलन कर रहे लोगों से पूछा कि क्या उनका संदेश या कोई प्रतिनिधि विधायक के पास अपनी मांग लेकर गया है। जिस पर विवेक राजपूत ने बताया कि अभी किसी से बात नहीं हुई। हमारी गुप्त बातें विधायक तक पहुंचती है तो आंदोलन की बात भी पहुंच गई होगी। उन्हें आकर हमारे बीच चर्चा करना चाहिए। इधर बैरिकेट्स के अंदर एकत्रित लगभग 200 गौवंश के पानी एवं भूसे की व्यवस्था नगर परिषद के टैंकर एवं गौशाला से भूसा मंगाकर की गई। शाम 7 बजे आंदोलन स्थल पर पहुंचे एसडीओपी जेयू सिद्दीकी, तहसीलदार वीरेंद्र उईके, नगर परिषद सीएमओ राहुल शर्मा की उपस्थिति में आंदोलन कर रहे लोगों से चर्चा की गई। जिसमें उन्होंने प्रशासन के नाम ज्ञापन देने और गोवंश को उचित संरक्षण देने के आश्वासन पर आंदोलन समाप्त किया। इधर बैरिकेट्स में कैद गायों को नगर परिषद के स्टेडियम में रात भर रखा जाएगा। अगले दिन उन्हें ग्राम चारुवा स्थित गौशाला में चर्चा कर काली घोड़ी के जंगल में छोड़ने की व्यवस्था की जाएगी।

सुबह से रहा बाजार बंद

आंदोलन को लेकर सोशल मीडिया और करणी सेवा के आह्वान पर नगर के व्यापारियों ने सुबह से दोपहर तक बाजार बंद रहा। उसके बाद दुकान खुलना आरंभ हो गई। बाजार बंद के साथ-साथ पुराना बस स्टैंड पर चक्का जाम भी किया गया। जिससे आवागमन में काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ा। वही स्कूली बच्चे भी काफी परेशान होते देखे गए अन्य रास्तों के माध्यम से बच्चे स्कूल पहुंचे।

व्यापारी संघ सहित अन्य संगठनों ने बनाई दूरी

चल रहे आंदोलन को लेकर व्यापारी संघ अध्यक्ष भगवान सिंह राजपूत ने सोशल मीडिया पर अपने संदेश के माध्यम से कहा कि यह आंदोलन व्यापारी संघ एवं कोर गु्रप द्वारा प्रस्तावित नहीं है। बाजार बंद को लेकर कोई स्वैच्छिक बंद करना चाहे तो वह करें अन्यथा व्यापारी संघ की ओर से बाजार बंद नहीं बुलाया गया है। तो वहीं दूसरी और हिंदू संगठन के कौशल अग्रवाल, देवेंद्र पटेल ने बताया कि हमें पूर्व से कोई सूचना नहीं है न ही हमसे कोई सहयोग मांगा गया है।

Views Today: 2

Total Views: 98

Leave a Reply

लेटेस्ट न्यूज़

MP Info लेटेस्ट न्यूज़

error: Content is protected !!