घंटाघर चौक में भाजयुमो ने लगाई बिग-स्क्रीन, दिखाई यान की सफल लैंडिंग

WhatsApp Image 2025-09-19 at 11.24.35 PM

 

 

अनोखा तीर हरदा। चंद्रमा के दक्षिणी धु्रव पर भारतीय चंद्रयान मिशन-3 को लेकर लोगों में काफी उत्साह बना रहा। बुधवार को शाम 6 बजे यान की होने वाली लैंडिंग को लेकर घरों में सभी की निगाहें टीव्ही स्क्रीन पर लगी रही। आमजन की इस उत्सुकता को देखते हुए भारतीय जनता युवा मोर्चा ने आज शाम को शहर के घंटाघर चौक में महत्वपूर्ण आयोजन किया। इस दौरान मोर्चा ने बड़ी स्क्रीन लगाकर आने-जाने वाले लोगों को यान की लैंडिंग का सीधा प्रसारण दिखाया। यान के लैंड करने पर आतिशबाजी कर मिठाई बांटी गई। इस अवसर पर मोर्चा के जिलाध्यक्ष विजय जेवल्या, देवीसिंह सांखला, रामेश्वर सारण, दीपक शर्मा, सुभाष शर्मा, विनोद गुर्जर, ललित पटेल, रचित जैन, योगेंद्र पटेल, पंकज झुरिया, दीपेश विश्नोई आदि उपस्थित थे।

82 Views

Leave a Reply

error: Content is protected !!