मोनिका को स्कूटी से कॉलेज जाने में होगी आसानी

WhatsApp Image 2025-09-19 at 11.24.35 PM

 

अनोखा तीर, हरदा। मुख्यमंत्री स्कूटी वितरण कार्यक्रम में बुधवार को हरदा के उत्कृष्ट विद्यालय में 64 मेधावी विद्यार्थियों को स्कूटी की चाबी प्रदान की गई। अबगांव कला स्कूल से हायर सेकेण्ड्री की परीक्षा में सर्वाधिक अंक प्राप्त करने वाली छात्रा मोनिका बछानिया स्कूटी पाकर बहुत खुश हुई। मोनिका ने कहा कि मुख्यमंत्री शिवराजसिंह चौहान ने स्कूटी वितरण की योजना शुरू करके उसके जैसी हजारों छात्राओं की कॉलेज जाने की राह आसान कर दी है। पहले वह सोचती थी कि साइकिल से रोजाना कॉलेज जाने में परेशानी होगी लेकिन स्कूटी मिलने से अब मोनिका की यह समस्या हल हो गई है। वह कहती है। स्कूटी से वह प्रतिदिन कॉलेज जाकर मन लगाकर पढ़ाई करेगी।

79 Views

Leave a Reply

error: Content is protected !!