ग्रामीण क्षेत्रों में ‘स्नेह यात्रा’ का हुआ स्वागत

WhatsApp Image 2025-09-19 at 11.24.35 PM

अनोखा तीर, हरदा। म.प्र. जन अभियान परिषद द्वारा 16 से 26 अगस्त तक हरदा जिले में स्नेह यात्रा आयोजित की जा रही है। यात्रा के पांचवे दिन रविवार को स्वामिनी स्वप्रकाशानंदा के नेतृत्व में स्नेह यात्रा खिरकिया तहसील के ग्राम कुकड़ापानी, लफांगढाना, सांवलखेड़ा, अजरूद रैयत, भीमपुरा, सुन्दरपानी, कुंभीखेड़ा, कालाकहु व डाव्या पहुंची। जहां ग्रामीणों ने यात्रा में आए अतिथियों का माल्यार्पण व पुष्पवर्षा कर स्वागत किया। स्नेह यात्रा के समन्वयक जन अभियान परिषद के जिला समन्वयक संदीप गौहर ने बताया कि यह यात्रा 21 अगस्त को खिरकिया तहसील के ग्राम जामन्याखुर्द, खारी, भंवरपानी, आर्या, घोड़ापाट, हसनपुरा, मुहाल रिछाड़िया व लाल्याचापड़ जाएगा। स्नेह यात्रा 22 अगस्त को जुनापानी मकड़ाई, नानी मकड़ाई, केलवारी, बिचपुरी सरकल, बिचपुरी रैयत, बिचपुरी माल, भगवानपुरा, सोनपुरा, दुर्गपालपुर व मोरतलई जाएगा।

75 Views

Leave a Reply

error: Content is protected !!