22 अगस्त को स्मरण पत्र सौंपेंगे दिव्यांग

 

अनोखा तीर, हरदा। आगामी 22 अगस्त मंगलवार को प्रदेश के दिव्यांगजनों द्वारा जिला मुख्यालय पर प्रदर्शन किया जाएगा। मध्यप्रदेश विकलांग मंच के जिलाध्यक्ष धीरजसिंह तोमर, सचिव राकेश नागरे, पदमसिंह चौहान ने बताया कि गत 13 मई को निकाली गई दिव्यांग स्वाभिमान यात्रा के प्रतिनिधिमंडल को मुख्यमंत्री शिवराजसिंह चौहान ने चर्चा के लिए अपने सीएम हाउस पर बुलाया था। उन्होंने जून माह में दिव्यांग पंचायत करने का आश्वासन दिया था। मगर अभी तक ऐसी कोई दिव्यांग पंचायत मुख्यमंत्री द्वारा आहुत नहीं की गई है। उन्होंने बताया कि 22 अगस्त को हमारा मंच जिला मुख्यालय पर जनसुनवाई में कलेक्टर को मुख्यमंत्री के नाम संबोधित स्मरण पत्र सौंपकर उनके वादे का स्मरण कराएंगे।

80 Views

Leave a Reply