अनोखा तीर, हरदा। जिला जेल हरदा पर समस्त बंदियों के आधार नामांकन अद्यतन के लिए दो दिवसीय कैम्प आयोजित किया गया। प्रबर अधीक्षक, डाकघर नर्मदापुरम एवं मुख्य डाकघर, हरदा से पीएस चौहान एवं अनिल सिंह द्वारा जिला जेल, हरदा पर आधार कैम्प आयोजित कर 4 मियादी बंदी, 27 विचाराधीन बंदी एवं 2 स्टाफ कुल 33 आधार इंरोलमेंट किए गए। जेल अधीक्षक एमएस रावत एवं स्टाफ द्वारा सहयोग किया गया।
140 Views

