अल्पसंख्यक समुदाय के विद्यार्थियों का होगा बायोमेट्रिक सत्यापन  

WhatsApp Image 2025-09-19 at 11.24.35 PM

 

अनोखा तीर, हरदा। अल्पसंख्यक समुदाय के छात्र-छात्राओं की छात्रवृत्ति आवेदनों के लिए विद्यार्थियों का बायोमैट्रिक सत्यापन कराया जाना है। सहायक संचालक पिछड़ा वर्ग एवं अल्पसंख्यक कल्याण विभाग हरदा ने बताया कि जिला कार्यालय स्तर से जिले में संचालित संस्थाओं के संस्था प्रमुख एवं नोडल अधिकारी का बायोमैट्रिक सत्यापन की प्रक्रिया पूर्ण की जा चुकी है। शासन स्तर से अल्पसंख्यक समुदाय के विद्यार्थियों के बायोमेट्रिक सत्यापन की कार्यवाही के लिए 20 अगस्त निर्धारित की गई है। उन्होंने निर्देशित किया है कि जिले में संचालित संस्था प्रमुख अपनी संस्थाओं में अध्यनरत अल्पसंख्यक समुदाय के छात्र-छात्राओं का बायोमैट्रिक सत्यापन की कार्यवाही 20 अगस्त से पूर्व करवाया जाना सुनिश्चित करें। संस्था प्रमुख एवं छात्र/छात्रा बायोमैट्रिक सत्यापन हेतु कॉमन सर्विस सेन्टर प्रमुख अमित नेगी मोबाईल नम्बर- 7011939215 एवं कलेक्टर कार्यालय प्रथम तल 52 में स्थित जिला कार्यालय सहायक संचालक पिछड़ा वर्ग तथा अल्पसंख्यक कल्याण विभाग में संपर्क कर बायोमैट्रिक सत्यापन करवा सकते हैं।

97 Views

Leave a Reply

error: Content is protected !!