Skip to content
Thursday, 26 November 2026
यह बात गलत है हरदा

यह बात गलत है….

1 min read

आप जो यह तस्वीर देख रहे हैं, वह शहर के वार्ड क्रमांक 11 का हाल है। जहां नाली में जरा भी कचरा रूका तो पानी सड़क पर बहने लगता है। यह समस्या बीतें कुछ महिनों से देखने को मिल रही है। जिसके चलते लोगों को खासकर स्थानीय रहवासियों को खासी परेशानियों से जूझना पड़ता है। जबकि इसी मार्ग से शहर के करीब आधा दर्जन वार्डो का मुख्य बाजार से सीधा संपर्क जोड़ता है। उस लिहाज से मार्ग पर दिनभर आवाजाही देखी जा सकती है। बावजूद यहां आएंदिन की इस आफत को लेकर लोग चिंतित हैं। इसकी मुख्य वजह नाली पर व्याप्त अतिक्रमण तथा बढ़ती आबादी के अनुसार पुरानी नालियां नाकाफी साबित होने लगी है। जिसका उदाहरण अन्य वार्डो में भी देखा जा सकता है। खास बात यह कि इस समस्या के चलते महिलाओं में खासी नाराजगी है। परेशानी यहीं नही थम रही बल्कि सड़क पर गंदा पानी फैलने के कारण बच्चें बाहर खेलने से कतराते हैं। यही वजह है कि गली का ये हाल देखकर लोग कहना नही चूकते, कि यह बात गलत है।

94 Views
94 Views
Share:
What do you think?

Leave a Reply