खरगोन- टेमला रोड पर समरसता के महाकुंभ में भारतीय जनता पार्टी के लगभग 50 हजार से अधिक देवतूल्य कार्यकर्ता एकत्रित हुए ,कार्यकर्ताओ का जोश व उत्साह देखते ही बन रहा था , संयोगवश पूर्व राज्य मंत्री बालकृष्ण पाटीदार एवं उनके पुत्र समाज सेवी नितिन पाटीदार का जन्म दिवस निम्मित अवसर था । कार्यकर्ताओ द्वारा भारी जोश एवं उत्साह के साथ भाजपा की इस विधानसभा निर्वाचन में निमाड़ की छ: सीटो के विजय संकल्प के नारे लगाए जा रहे थे। सुबह बालकृष्ण पाटीदार ने अपने टेमला निवास पर 95 वर्षीय माता का पूजन कर आशीर्वाद लिया एवं भाजपा कार्यकर्ताओं से मिलने टेमला रोड समरसता यज्ञ में सम्मिलित हुए जहां शहर एवं ग्रामीण के हजारों कार्यकर्ताओं ने बालकृष्ण पाटीदार एवं समाज सेवी नितिन पाटीदार को जन्मदिवस की बधाई शुभकामनाएं प्रेषित की साथ ही भाजपा कार्यकर्ताओं द्वारा 6 विधानसभाओं में भारी जीत दिलाने के लिए दिन-रात ना देखते हुए मेहनत कर विजय संकल्प लिया इस अवसर पर बालकृष्ण पाटीदार व नितिन पाटीदार ने कार्यकर्ताओं को कहा की क्षेत्र और राष्ट्र के प्रति कृतज्ञ होकर संकल्प पूरा करने में जो भी समस्या आए सभी के साथ समस्याओं में डट कर खड़े होकर लडऩे का वादा किया। ग्रामीण झोन से रेलियो के रूप में कार्यकर्ता एवं जनजातीय कलाकार टेमला रोड आयोजन स्थल पर पहुंचे – विधानसभा के ग्रामीण क्षेत्र से ग्रामीण जन भाजपा कार्यकर्ता एवं शुभचिंतक एकत्रित होकर रैली के रूप में जनजाति कलाकार बंधुओं के साथ टेमला रोड आयोजन में शामिल हुए कार्यकर्ताओं से बात करने पर बताया कि विपक्षी इसे चुनाव और टिकट से जोड़ रहे हैं वैसे बता दें कि जन्मदिन पिछले 10 वर्षो से कार्यकर्ताओं द्वारा अनवरत मनाया जा रहा है और चुनावी दृष्टिकोण से वो लोग इस बात से चिंतित है कि भाजपा का संगठित कार्यकर्ता इतनी संख्या में एकत्रित हुआ है उन्हें डर है कि यह जनसैलाब उनके हार में परिणित हो जाएगा।

जन्मदिन की बधाई देते हुए संवाददाता ने पूछा कि इस जन्मदिवस को आप पिता पुत्र किस प्रकार देखते हैं, तभी समाजसेवी एवं युवा उद्योगपति नितिन पाटीदार ने बताया कि वैसे इतना प्यार तभी मिलता है जब हम पर किसी का अति विश्वास और प्रेम हो , यह तब संभव होता है जब हम समाज क्षेत्र के जनता के बीच उनके संघर्षों में खड़े होते हैं प्रत्येक जन्मदिन ही नही बल्कि हर दिन मेरा और पिताजी का हमे जिम्मेदारी और जनता की सेवा और उनके संघर्ष में सदा खड़े रहने का दायित्व बोध करवाता है। हेलो कार्यकर्ताओं की पहली बार जन्मदिन मनाने की इच्छा हुई तब पिता बालकृष्ण पाटीदार ने कहा कि जन्मदिन और जन दोनों में लोकहित का संदेश होना चाहिए फिर चाहे दीप लगाकर घर में मनाया जाए या इसे लोग उत्सव के रूप में मनाए दोनों स्थिति में हमें सामने और जिम्मेदार होकर अंतोदय का नारा लेकर लोगों के लिए काम करते रहना चाहिए मैं तुम्हें जन्मदिन मनाने के लिए मना नहीं करता हूं एवं नाराज भी नहीं करना चाहता हूं परंतु जन्मदिन मनाना ही है तो क्षेत्र के लिए पार्टी के लिए और जनता के लिए अभिनव संदेश के साथ मनाया सेवा एवं संकल्प के साथ मनाएं। तभी से प्रतिवर्ष पिता एवं पुत्र के जन्म दिन पर कार्यकर्ताओं द्वारा नवाचार करते हुए जन्म दिवस मनाया जाता है।

इस वर्ष इस वर्ष अभिनव प्रयास कर जन्मदिवस 24 कुंडीय समरसता एवं भारत माता महायज्ञ के साथ हजारों देवतुल्य कार्यकर्ताओं का सम्मान कर जरूरतमंदों की सेवा कर भाजपा के कार्यकर्ताओं द्वारा विजय संकल्प लेकर मनाया जा रहा है इस अवसर पर मंच से बालकृष्ण पाटीदार ने भाजपा के कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए कहा कि हमारा उद्देश्य सर्वजन सुखाय सर्वजन हिताय के मूल मंत्र पर अंत्योदय तक कार्य करने के लिए होना चाहिए कार्यक्रम एक नजर में बालकृष्ण पाटीदार ने अपने चिर परिचित अंदाज में घोड़े की सवारी कर कार्यकर्ताओ को मुग्ध किया तो पुत्र ने जनजातीय गीतो पर कार्यकर्ताओ के साथ नृत्य किया 1 कार्यकर्ताओ ने कहा की फिर से जिले की 6 सीटो को जीतने के लिए उत्साह और उमंग जगा है जो सम्मान हमे मिला उसके लिए भारतीय जनता पार्टी का अंतिम कार्यकर्ता तक पूर्व राज्यमंत्री दादा बालकृष्ण पाटीदार को धन्यवाद देते है 2 जिलेकी 6 विधानसभा वासि हुए सम्मिलित जनजातीय बंधुओ के साथ डीजे के ऊपर चढ़ थिरके समाज सेवी नितिन पाटीदार 3 लोक सभा सांसद गजेंद्र पटेल सहित कल्याण अग्रवाल बाबूलाल महाजन ,विपिन गौर आत्माराम पटेल राजेंद्र यादव अलबेली सरकार संतोष पाटीदार, जगदीश पटेल, रंगा डावर प्रकाश भाऊ सहित पार्टी के वरिष्ठ एवं जिले की अन्य विधान सभा के वरिष्ट नेता एवं आगंतुक कार्यकर्ता समरसता यज्ञ एवं विधानसभा निर्वाचन में विजय लक्ष्य साधने एकत्रित हो कर जन्म दिवस की बधाई पिता और पुत्र को देने टेमला रोड आयोजन स्थल पर पहुंचे करने के
Views Today: 2
Total Views: 184

