अनोखा तीर, हरदा। कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी ऋषि गर्ग ने एसपी संजीव कंचन के साथ शुक्रवार को पॉलिटेक्निक कॉलेज परिसर में विधानसभा निर्वाचन की मतगणना के लिए बनाए जाने वाले स्ट्रांग रूम और मतगणना कक्षों के लिए की जा रही तैयारियों का जायजा लिया। उन्होंने इस दौरान दोनों विधानसभा क्षेत्रों के लिए अलग-अलग मतदान सामग्री वितरण काउंटर बनाने और वाहन पार्किंग व्यवस्था की भी समीक्षा की। एसपी श्री कंचन ने इस दौरान पीडब्ल्यूडी के कार्यपालन यंत्री सुभाष पाटिल को निर्देश दिए कि मतगणना स्थल तक आने व जाने के लिए शासकीय अधिकारी कर्मचारियों और राजनीतिक दलों के प्रतिनिधियों के लिए अलग-अलग प्रवेश द्वार निर्धारित किए जाएं तथा अलग-अलग मार्ग चिन्हित किए जाएं।
87 Views

