सायबर सखी प्रशिक्षण स्थगित

WhatsApp Image 2025-09-19 at 11.24.35 PM

 

अनोखा तीर, हरदा। जिले में नवाचार के रूप में बालिकाओं को प्रशिक्षण देकर सायबर अपराधों से बचाव के संबंध में बताया जाता है। ये सायबर सखी अपने आसपास रहने वाली महिलाओं व किशोरियों को सायबर अपराधों के प्रति जागरूक करने का कार्य करती है। सायबर सखियों का प्रशिक्षण पुलिस थाना स्तर पर शिक्षा विभाग व महिला बाल विकास विभाग के सहयोग से आयोजित किया जाता है। कलेक्टर ऋषि गर्ग ने बताया कि सायबर सखियों का प्रशिक्षण आगामी आदेश तक स्थगित कर दिया गया है।

77 Views

Leave a Reply

error: Content is protected !!