Skip to content
Thursday, 26 November 2026
हरदा

अपराध…. दबाव डालकर बलात्कार करने का आरोप, आरोपी गिरफ्तार  

3 min read

 

अनोखा तीर, हरदा। जिले के एक गांव में रहने वाली पीड़िता के साथ उसके ही गांव के एक युवक ने बहला-फुसलाकर गलत काम को अंजाम दे डाला। जब, युवक की ज्यादती बढ़ने लगी तो पीडिता ने इसका विरोध किया। लेकिन युवक उस पर दबाव डालकर अपने मंसूबो को अंजाम देता रहा। वहीं दूसरी ओर बदनाम करने की धमकी देकर पीड़िता को चुप रहने का दबाव डालता रहा। मामला यहीं नही थमा बल्कि पीड़िता ने जब उससे पूरी तरह दूरी बनाई तो हाल ही में उसके साथ सार्वजनिक जगह पर छाते से मारपीट की थी। उस समय वहां मौजूद लोगों ने ये सारा घटनाक्रम देखा था। लेकिन इतना जुल्म होने के बावजूद पीड़िता के मन में पहले से बैठा बदनामी का डर उसे चुप रहने के लिये विवश करता रहा। लेकिन युवक की हरकतें रूकने का नाम नही ले रही थी। थक-हारकर पीड़िता ने परिजनों को सारी बातें बताई। जिसके बाद गुरूवार को महिला थाना पहुंचकर पुलिस को सारा घटनाक्रम बताया है। जिसके आधार पर महिला थाना प्रभारी गाजीवती पुषाम ने प्रकरण कायम कर आरोपी वहीद को हिरासत में लेने के लिये टीम को रवाना कर दिया था। पुलिस टीम ने आरोपी को उसके गांव से गिरफ्तार कर लिया है। इधर, शाम को मामले में धारा ३७६, ३२३ के तहत प्रकरण कायम कया है। वहीं जिला अस्पताल में पीड़िता का मेडिकल कराया है। थाना प्रभारी निरीक्ष्राक गाजीवती पुषाम ने बताया कि पीड़िता के मुताबिक आरोपी वहीद खान से इन्टाग्राम के माध्यम से उसकी बातचीत होती थी। पिछले साल २० जुलाई को पीजीडीसीए का पेपर देने के लिये कॉलेज आई थी। पेपर के बाद दोपहर 12 बजे कॉलेज के बाहर खड़ी थी, तभी गांव का वहीद वहां आया और कहा कि चलो कुछ खिलाकर लाता हूँ। इस दौरान आरोपी ने उससे कुछ बातें करने का कहकर एक निजी होटल में ले गया। जहां उसके साथ गलत काम करने लगा। इस बात का विरोध करने के बावजूद वो नही माना और मेरे साथ गलत काम किया। वहां से आते समय किसी को कुछ भी नहीं बताने पर बदनाम करने की धमकी दी। जिसे बुरी तरह डर गई थी। लेकिन उसकी मनमानी थमने के बजय और बढ़ती चली गई। जिस वजह से मजबूरन मोबाईल पर बात करती थी। इस दौरान उसके बार-बार बुलाने पर भी नही जाती थी। जिससे गुस्साएं आरोपी ने विगत दिनों मेरा पीछा कर बाजार में मारपीट की थी। मारपीट की घटना दौरान वहां खड़े पहचान के लोगों ने देख लिया था। मामले में पुलिस ने आरोपी को हिरासत में लेकर उससे पुछताछ शुरू कर दी है। थाना प्रभारी गाजीवती पुषाम ने बताया कि जांच दौरान सामने आने वाले तथ्यों के आधार पर आजगे की कार्रवाई की जाएगी।

157 Views
157 Views
Share:
What do you think?

Leave a Reply