Skip to content
Thursday, 26 November 2026
हरदा

हरदा का बेटा विदेशों में कर रहा नाम रोशन

2 min read

 

अनोखा तीर, हरदा। छोटे शहर से निकलकर भी प्रतिभा अपना मुकाम बना सकती हैं। यह बात सिद्ध की है तेल व्यवसायी मनोज धमनानी के पुत्र सन्नी धमनानी ने। उन्होंने प्राथमिक शिक्षा हरदा में ग्रहण करने के बाद अपनी योग्यता के बल पर सीढ़ी दर सीढ़ी सफलता प्राप्त कर आज इस मुकाम पर पहुंचे हैं कि वह फेसबुक और एडॉब जैसे संस्थान के माध्यम से कार्य करते हुए अमेरिका में भारत एवं हरदा का नाम रोशन कर रहे हैं। कुछ दिनों के लिए अपने परिवार के पास हरदा आये सन्नी धमनानी से आज अनोखा तीर ने उनकी सफलता और उनके द्वारा किये जा रहे कार्यों को लेकर चर्चा की। उन्होंने बताया कि वह वर्तमान में जॉर्जियाटेक अटलांटा अमेरिका में मशीन लर्निंग एवं ऑर्टिफिशियल इंटेलिजेंस के क्षेत्र में दुनिया की दिग्गज फेसबुक में चयनित किया गया है। यहां पर लर्निंग व आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस का कार्य वह केलिर्फाेनिया में रहकर कर रहे हैं। उन्होंने अपने पहले प्रयास में ही विश्व प्रसिद्ध आईआईटी संस्थान खड़गपुर में प्रवेश प्राप्त किया था। जहां उन्होंने शिक्षा ग्रहण कर उच्च क्षेणी में मास्टर की डिग्री प्राप्त की है। अपने शिक्षण दौरान ही एडॉब कंपनी में कार्य के दौरान कंपनी के सीईओ के मार्गदर्शन में ९ रिसर्च की और ९ पेटेंट हासिल किए जो देश के लिए गर्व की बात है। उनका मिशन है कि इंसानी जीवन को आसान, सुरक्षित एवं खुश बनाने की दिशा में कार्य करना। उन्होंने बताया कि आज इस टेक्नालॉजी युग में सब कुछ संभव है। पहले यह सोचा नहीं जा सकता था कि वीडियो कॉल के माध्यम से हजारों किमी दूर व्यक्ति से रूबरू बात हो सकती है। लेकिन अब यह भारत में संभव है, लेकिन उसके बाद भी भारत टेक्नालॉजी के मामले में पीछे है। अब ऐसा युग आने वाला है कि हम किसी को इमेंजिन करेंगे और वह हमें सामने दिख सकेगा, जो शीघ्र ही संभव हो जाएगा। भारत के संबंध में उन्होंने कहा कि कुछ चीजों में भारत विदेशों से भी आगे है। भारत में जो डिजिटलाइजेशन हुआ है, और जिस तरह से लोग डिजिटल करेंसी का उपयोग करने लगे हैं उतना विदेश में भी नहीं है। हमारे देश के पास टेलेंट की कोई कमी नहीं है। व्यक्ति यदि लक्ष्य बनाकर कार्य करे तो सब कुछ संभव हो सकता है।

101 Views
101 Views
Share:
What do you think?

Leave a Reply