Skip to content
Wednesday, 25 November 2026
हरदा

यूपीएससी की कोचिंग में प्रवेश के लिए इंटरव्यू 24 जुलाई से होंगे

1 min read

 

अनोखा तीर, हरदा। संघ लोक सेवा आयोग परीक्षा की तैयारी के लिए हरदा जिले के इच्छुक युवाओं को ऑन लाइन और ऑफ लाइन क्लास संचालन के माध्यम से नि:शुल्क प्रशिक्षण दिया जाएगा। यह प्रशिक्षण नई दिल्ली की विजन आईएएस संस्था द्वारा दिया जाएगा। जिला शिक्षा अधिकारी एलएन प्रजापति ने बताया कि विजन आईएएस संस्था के द्वारा कोचिंग में चयन के लिए गत 9 जुलाई को प्रवेश परीक्षा का आयोजन जिले के ब्लॉक वार चयनित परीक्षा केंद्रों पर किया गया था। प्रवेश परीक्षा के परिणाम घोषित किए जा चुके है। परीक्षा परिणाम के बाद विजन आईएएस के दल द्वारा चयनित आवेदकों का इंटरव्यू 24 जुलाई से आयोजित किया जाएगा। उल्लेखनीय है कि सिविल सर्विसेज परीक्षा की तैयारी के लिए विजन आईएएस कोचिंग संस्थान द्वारा जिले के 50 प्रतिभावान विद्यार्थियों को चयनित किया जाएगा।

82 Views
82 Views
Share:
What do you think?

Leave a Reply