मुख्यमंत्री हंडिया बैराज में सिंचाई परियोजना का करेंगे शिलान्यास

WhatsApp Image 2025-09-19 at 11.24.35 PM

अनोखा तीर, खातेगांव। मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान देवास जिले में 22 जुलाई को हंडिया बैराज सिंचाई परियोजना का शिलान्यास, भूमिपूजन एवं प्रस्तावित रोड शो कार्यक्रम के संबंध में कलेक्टर ऋषव गुप्ता ने सभी जिला अधिकारियों की बैठक खातेगांव डाकबंगला गेस्ट हाउस में ली। बैठक में विधायक आशीष शर्मा, बागली विधायक पहाड़ सिंह कन्नौजे, पुलिस अधीक्षक संपत उपाध्याय, सीईओ जिला पंचायत प्रकाश सिंह चौहान, अपर कलेक्टर महेंद्र सिंह कवचे, एएसपी ग्रामीण सूर्यकांत शर्मा, नगर निगम आयुक्त विशाल सिंह चौहान, बागली एसडीएम शोभाराम सोलंकी, देवास एसडीएम प्रतीक राव, खातेगांव एसडीएम प्रवीण प्रजापति, कन्नौद एसडीएम अभिषेक सिंह सहित अन्य अधिकारी उपस्थित थे। बैठक में कलेक्टर श्री गुप्ता ने कहा कि मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान का 22 जुलाई को खातेगांव में हंडिया बैराज सिंचाई परियोजना का शिलान्यास, भूमिपूजन एवं रोड शो कार्यक्रम प्रस्तावित है। इस संबंध में संबंधित अधिकारी सभी आवश्यक तैयारियां समय रहते कर लें। जिला अधिकारियों को जो दायित्व सौंपे गए हैं, उनका निर्वहन अच्छे से करे। कलेक्टर श्री गुप्ता ने कहा कि खातेगांव में मुख्यमंत्री श्री चौहान की सभा आयोजित होगी। मुख्यमंत्री श्री चौहान हंडिया बैराज सिंचाई परियोजना का शिलान्यास, भूमिपूजन सहित अन्य विकास कार्यों का शिलान्यास व भूमिपूजन करेंगे। हितग्राहियों को हितलाभ के प्रमाण पत्र वितरित करेंगे। जिन जिला अधिकारियों की सभा स्थल के संबंध में ड्यूटी लगाई गई है। वह सभी अधिकारी सौंपे गए दायित्वों और स्थल का अवलोकन कर ले। कलेक्टर श्री गुप्ता ने सभी संबंधित अधिकारियों से चर्चा की और उनको सौंपे गए दायित्वों के संबंध में निर्देश दिए। कलेक्टर श्री गुप्ता ने मंच पर बैठक व्यवस्था, हितग्राहियों को लाभ वितरण करने, सभा स्थल पर समुचित बैठक व्यवस्था, स्वास्थ्य विभाग को डॉक्टर और एम्बुलेंस सहित अन्य संबंधी व्यवस्थाओं एवं सांस्कृतिक कार्यक्रम के संबंध में संबंधित अधिकारियों को निर्देश दिए।

कलेक्टर श्री गुप्ता ने कार्यक्रम स्थल पर संपूर्ण कानून व्यवस्था, हेलीपैड स्थल की संपूर्ण व्यवस्था, ग्रीन रूम, यातायात व्यवस्था, लाइटिंग की व्यवस्था, सफाई की व्यवस्था, पार्किंग व्यवस्था के निर्देश दिए। कलेक्टर श्री गुप्ता ने सांस्कृतिक कार्यक्रम, रोड शो के संबंध में संपूर्ण व्यवस्था, कार्यक्रम स्थल पर भूमिपूजन, लोकार्पण, हेलीपैड निर्माण के संबंध में निर्देश दिए। वहीं पुलिस अधीक्षक सम्पत उपाध्याय ने कानून व्यवस्था के संबंध में निर्देश दिए। पार्किंग व्यवस्था के संबंध में निर्देश दिए। हैलीपेड और के्रन की व्यवस्था के संबंध में निर्देश दिए। गेस्ट हाउस पर सभी आवश्यक व्यवस्था कर लें। बिजली की संपूर्ण व्यवस्था करे। जनरेटर की व्यवस्था रखे। पुलिस अधीक्षक श्री उपाध्याय ने मंच और ग्रीन हाउस के संबंध में आवश्यक दिशा-निर्देश दिए।

Views Today: 2

Total Views: 102

Leave a Reply

लेटेस्ट न्यूज़

MP Info लेटेस्ट न्यूज़

error: Content is protected !!