मलेरिया रोग नियंत्रण कार्यक्रम 14 जुलाई से

WhatsApp Image 2025-09-19 at 11.24.35 PM

 

 

अनोखा तीर, हरदा। आयुष विभाग द्वारा स्वास्थ्य तथा महिला एवं बाल विकास विभाग के सहयोग से जिले के अंतर्गत मलेरिया प्रभावित क्षेत्रों में 14 जुलाई से मलेरिया रोग प्रतिरोधक होम्योपैथी औषधि मलेरिया ऑफ 200 का वितरण दो चरणों में किया जाएगा। जिला आयुष अधिकारी डॉ. अनिल वर्मा ने बताया कि प्रथम चरण की तीन खुराक 14, 21 एवं 28 जुलाई को दी जाएगी और द्वितीय चरण की तीन खुराक 11, 18 एवं 25 अगस्त को दी जाएगी। उन्होने बताया कि इस हेतु होम्योपैथी चिकित्सा अधिकारी डॉ. कपिल जाट नोडल अधिकारी को नियुक्त किया गया है। इस दौरान विकासखंड टिमरनी के मलेरिया संभावित ग्राम बोरपानी. दिदमदा. धनपाड़ा, हंडिया विकासखंड का ग्राम खेड़ा एवं खिड़किया विकासखंड के ग्राम विक्रमपुर खुर्द में सभी ग्रामवासियों को मलेरिया ऑफ 200 का सेवन कराया जाएगा। उन्होने बताया कि यह कार्यक्रम प्रदेश स्तर पर 2018 से चलाया जा रहा है एवं इसके सकारात्मक परिणाम भी प्राप्त हुए हैं। जिले में मलेरिया के केस में बहुत कमी आई है।

99 Views

Leave a Reply

error: Content is protected !!