Skip to content
Monday, 23 November 2026
हरदा

टिमरनी में 64 करोड़ व हरदा में 95 करोड़ के कार्य स्वीकृत

2 min read

 

अनोखा तीर, हरदा। ऊर्जा विभाग द्वारा जिले के दोनों विधानसभा क्षेत्रों में रिवेम्पड डिस्ट्रीब्यूशन सेक्टर स्कीम के तहत लगभग 159 करोड़ के विकास कार्य स्वीकृत किए गए हंै तथा इनके कार्यादेश भी जारी किए गए हैं। ऊर्जा विभाग के विशेष कर्तव्यस्थ अधिकारी नीरज अग्रवाल ने बताया कि हरदा विधानसभा क्षेत्र में वित्तीय वर्ष 2022-23 व 2023-24 में केपिसीटर बैंक की स्थापना के 15 कार्यों के लिए 2.31 करोड़ रुपए स्वीकृत किए गए हंै। इसके अलावा आदमपुर और जामली में विद्युत उपकेन्द्र निर्माण और 11 केवी लाइन के लिए कुल 6.08 करोड़ स्वीकृत किए गए है। उन्होने बताया कि 64.07 कि.मी. लम्बी 33 केवी लाइन के इंटरकनेक्शन और बायफरकेशन के लिए 7.44 करोड़, 20 कि.मी. लम्बी 33 केवी लाइन के ऑगमेंटेशन के लिए 91 लाख रुपए, 219 कि.मी. लम्बी 11 केवी लाइन के इंटरकनेक्शन और बायफरकेशन के लिए 21.58 करोड़ रुपए, लगभग 46.14 कि.मी. लम्बी विद्युत लाइन के ऑगमेंटेशन के लिए 1.67 करोड़ स्वीकृत किए गए हंै। हरदा विधानसभा क्षेत्र में 479 विद्युत ट्रांसफार्मर की स्थापना के लिए 13.74 करोड़ तथा 479 कि.मी. केबलीकरण के लिए 41.19 करोड़ रुपए स्वीकृत किए गए है। टिमरनी विधानसभा क्षेत्र में वित्तीय वर्ष 2022-23 व 2023-24 में केपिसीटर बैंक की स्थापना के 5 कार्यों के लिए 77 लाख रुपए स्वीकृत किए गए हंै। इसके अलावा नयागांव में विद्युत उपकेन्द्र निर्माण और 11 केवी लाइन के लिए कुल 4.35 करोड़ रुपए स्वीकृत किए गए हंै। उन्होने बताया कि ग्राम तजपुरा व चारखेड़ा के विद्युत उपकेन्द्र अतिरिक्त पावर ट्रांसफार्मर स्थापना संबंधी 11 केवी लाइन के लिए कुल 3.52 करोड़ रुपए स्वीकृत किए गए है। इसके अलावा 16.703 कि.मी. लम्बी 33 केवी लाइन के इंटरकनेक्शन और बायफरकेशन के लिए 1.91 करोड़ रुपए, 12.7 कि.मी. लम्बी 33 केवी लाइन के ऑगमेंटेशन के लिए 61 लाख रुपए, 115 कि.मी. लम्बी 11 केवी लाइन के इंटरकनेक्शन और बायफरकेशन के लिए 11.35 करोड़ रुपए, लगभग 202 कि.मी. लम्बी विद्युत लाइन के ऑगमेंटेशन के लिए 7.31 करोड़ रुपए स्वीकृत किए गए है। हरदा विधानसभा क्षेत्र में 322 विद्युत ट्रांसफार्मर की स्थापना के लिए 9.24 करोड़ तथा 291 कि.मी. केबलीकरण के लिए 25.02 करोड़ स्वीकृत किए गए हंै।

82 Views
82 Views
Share:
What do you think?

Leave a Reply