Skip to content
Friday, 9 October 2026
हरदा

राजस्थानी भेड़ पलकों से किसान हो रहे परेशान

1 min read

 

अनोखा तीर, हरदा। जिले की हंडिया तहसील में राजस्थानी भेड़ पालकों अथवा गाडर वालों से किसान व ग्रामवासी परेशान हैं। इस विषय में ग्राम सेनगुड़, करणपुरा, लोटिया के किसानों ने कलेक्टर को ज्ञापन सौंपा एवं गाडरो से हो रहे नुकसान का व्याख्यान किया। ग्राम वासियों का कहना है कि इससे पहले हंडिया थाने में भी इस विषय में जानकारी दी एवं समस्या से अवगत कराया, किंतु वहां से भी उन्हें भगा दिया गया। पीड़ितों का कहना है कि इस वजह से उनका जीना दुश्वार हो गया है, भेड़ पालकों द्वारा उन्हें प्रतिदिन धमकियां भी मिल रही है, ऐसे में अगर कोई घटना होती है तो उसका जिम्मेदार कौन होगा। ग्रामवासियों ने ज्ञापन सौंपकर कलेक्टर से इस परेशानी से निजात दिलाने व भेड़ पालकों पर उचित कार्यवाही करने की मांग की। ज्ञापन देते समय पूर्व विधायक डॉक्टर आरके दोगने, ग्रामवासी आत्माराम, विश्राम, सुनील, मोहन, घासीराम, वीरेंद्र, मयाराम, राजेश, शांतिलाल, दिलीप, भुजराम व अन्य ग्राम निवासी मौजूद थे।

431 Views

Leave a Reply