Skip to content
Friday, 9 October 2026
हरदा

छात्रावास परिसर में किया पौधरोपण

1 min read

 

अनोखा तीर, हरदा। शासकीय आदिवासी महाविद्यालयीन बालक छात्रावास हरदा का विजिट डॉ कविता आर्य जिला संयोजक एवं श्रीमती प्रियंका मेहरा कार्यपालन यंत्री ग्रामीण यांत्रिकी सेवा हरदा द्वारा किया गया। इस दौरान दोनों अधिकारियों ने बच्चों को बताया कि आप शासन द्वारा मिलने वाली सुविधाओं का लाभ लेते हुए अपना लक्ष्य निर्धारित कर खूब मेहनत करें। इस अवसर पर छात्रावास अधीक्षक शंभूदयाल पनागरे ने अतिथिद्वय का पुष्पाहार से स्वागत कर प्रियंका मेहरा को स्मृति चिन्ह भेंट किया। कार्यक्रम के बाद अधिकारियों ने पौधरोपण किया।

354 Views

Leave a Reply