Skip to content
Friday, 9 October 2026
हरदा

जिला विधिक सेवा प्राधिकरण का रक्तदान शिविर आज

1 min read

अनोखा तीर, हरदा। जिला विधिक सेवा प्राधिकरण हरदा द्वारा बुधवार 12 जुलाई प्रात: 10.30 बजे से एडीआर सेंटर भवन जिला न्यायालय परिसर में रक्तदान शिविर का आयोजन रखा गया है। जिला विधिक सेवा प्राधिकरण के सचिव प्रदीप राठौर ने बताया शिविर में न्यायाधीशगण, अधिवक्तागण, पैरालीगल वालंटियर एवं अन्य नागरिकों द्वारा स्वैच्छिक रक्तदान किया जाएगा। शिविर में एकत्रित रक्त जिला चिकित्सालय में सुरक्षित रखा जाएगा। उन्होंने बताया कि दुर्घटना एवं कई बीमारियों में रक्त की तुरंत आवश्यकता होती है। जरूरतमंद बीमार व्यक्ति ब्लड बैंक से रक्त प्राप्त कर सकते है। श्री राठौर ने बताया कि रक्तदान करने से किसी भी प्रकार की कमज़ोरी नहीं आती हैं। इसलिए स्वस्थ व्यक्तियों को रक्तदान करते रहना चाहिए। उन्होंने अधिक से अधिक व्यक्तियों से रक्तदान करने की अपील की हैं।

108 Views

Leave a Reply