अनोखा तीर, हरदा। विधानसभा निर्वाचन 2023 को ध्यान में रखते हुए कलेक्टर एवं जिला दंडाधिकारी हरदा ऋषि गर्ग एवं पुलिस अधीक्षक संजीव कंचन संयुक्त रूप से जिले की दोनों विधानसभा क्षेत्रों के अंतर्गत संबंधित थाना क्षेत्र के मतदान केन्द्रों में आने वाले ग्रामों के पटवारियों एवं कोटवारों के साथ वल्नरेबिलिटी मेपिंग कार्य की समीक्षा करेंगे। बैठक में अनुविभागीय दंडाधिकारी, अनुविभागीय अधिकारी पुलिस, तहसीलदार व नायब तहसीलदार, थाना प्रभारी एवं पटवारी अपने प्रभार के अन्तर्गत आने वाले मतदान केन्द्रों से संबंधित समस्त जानकारी के साथ उपस्थित रहेंगे। जारी कार्यक्रम अनुसार 10 जुलाई को प्रात: 11 बजे से थाना रहटगांव तथा दोपहर 2 बजे से थाना टिमरनी में समीक्षा बैठक आयोजित होगी। इसी प्रकार 12 जुलाई को थाना छीपाबड़ में प्रात: 11 बजे से तथा थाना सिराली में दोपहर 2 बजे से बैठक आयोजित होगी। इसके अलावा 13 जुलाई को दोपहर 2 बजे से पुलिस थाना हंडिया, 14 जुलाई को प्रात: 11 बजे से सिटी कोतवाली थाना हरदा व दोपहर 2 बजे से थाना सिविल लाइन हरदा में समीक्षा बैठक आयोजित होगी।

