अनोखा तीर, हरदा। आज अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद द्वारा हरदा जिले के प्रतिभावान विद्यार्थियों का सम्मान किया गया। नगर कार्यकरणी सत्र की घोषणा की गई। जिसमें मुख्य अतिथि अभाविप के क्षेत्रीय सचिवालय के सचिव गौरव राजावत एवं विशिष्ट अतिथि हरदा जिला शिक्षा अधिकारी एलएन प्रजापति, प्रांत खेल प्रमुख भूपेंद्र तोमर, प्रांत कलामंच सहप्रमुख मयंक काले, विभाग छात्रा प्रमुख लिसिका काले उपस्थित रहे। नगर मंत्री निखिल चंद्रवंशी ने अपना वर्ष भर के कामो का प्रतिवेदन प्रस्तुत किया एवं नवीन नगर कार्यकरणी की घोषणा जिला प्रमुख सतेंद्र परिहार ने की। नवनिर्वाचित नगर अध्यक्ष राजेश दीक्षित, नगर मंत्री निखिल चंद्रवंशी बने।
मुख्य अतिथि गौरव राजावत ने संबोधित करते हुए कहा कि अभाविप विश्व का एकमात्र छात्र संगठन हैं जो अपने स्थापना के 75 वर्ष पूर्ण कर रहा है। जिला शिक्षा अधिकारी एलएन प्रजापति ने कहा कि विद्यार्थी परिषद हर विद्यार्थी की आवाज हैं जो विद्यार्थियों की समस्या के समाधान के लिए कार्य करता हैं एवं विद्यार्थी हित में कार्य करता है। जिला संयोजक सुमंत वाष्ठ ने अपनी बात रखते हुए कहा कि अभाविप में पद नहीं दायित्व होते हैं, जो अपनी जिम्मेदारी का बोध कराते हैं। जिला संयोजक द्वारा कार्यकरणी के सदस्यों की घोषणा की गई। जिसमें उपाध्यक्ष नीरज गुर्जर, तपिश सोलंकी, अंजली, जगदीश, नगर सहमंत्री दीपेश चौबे, दीपक बकोरिया, रूपल बंसल, सुमित गोयल, उदय नायक, महाविद्यालय प्रमुख विराट ठाकुर, सह महाविद्यालय प्रमुख शुभम ढोके, दीपिका सोलंकी, प्रमुख रोहित देवहरे, सह प्रमुख विशाल शर्मा, विद्यालय प्रमुख नितेश जाट सहित अन्य पदों पर नियुक्ति की गई।

