Skip to content
Tuesday, 24 November 2026
हरदा

नवोदय विद्यालय में प्रवेश के लिये 10 अगस्त तक करे आवेदन

1 min read

चयन परीक्षा 20 जनवरी 2024 को होगी

हरदा- जवाहर नवोदय विद्यालय चारूवा में सत्र 2024 में कक्षा छठवीं में प्रवेश हेतु चयन परीक्षा में कक्षा पांचवी में अध्ययनरत छात्र छात्राएं ऑनलाइन आवेदन 10 अगस्त तक कर सकते हैं। कक्षा पांचवी में अध्ययनरत ऐसे छात्र जिनकी जन्म तिथि 1 मई 2012 से 31 जुलाई 2014 के मध्य है, वे छात्र ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। आवेदन नवोदय विद्यालय की वेबसाइट www.navodaya.gov.in पर ऑनलाइन जमा किया जा सकता है। चयन परीक्षा 20 जनवरी 2024 शनिवार को जिले के विभिन्न परीक्षा केन्द्रों पर आयोजित होगी।

216 Views
216 Views
Share:
What do you think?

Leave a Reply