Skip to content
Friday, 9 October 2026
हरदा

राजनैतिक दलों के प्रतिनिधियों की बैठक आज  

1 min read

 

अनोखा तीर, हरदा। आगामी विधानसभा निर्वाचन को ध्यान में रखते हुए मतदाता जागरूकता स्वीप गतिविधि आयोजित की जाएगी। इसके तहत ईवीएम और वीवीपेट मशीन गांव-गांव में ले जाकर ग्रामीणों को मशीन संचालन के संबंध में प्रशिक्षण दिया जाएगा। स्वीप गतिविधियों के लिये मशीनें वेयरहाउस से राजनैतिक दलों के प्रतिनिधियों के समक्ष निकाली जाएंगी। उप जिला निर्वाचन अधिकारी डीके सिंह ने बताया कि इस संबंध में 7 जुलाई को सुबह 11 बजे राजनैतिक दलों के प्रतिनिधियों की बैठक कलेक्ट्रेट सभाकक्ष में आयोजित की गई है।

189 Views

Leave a Reply