Skip to content
Friday, 9 October 2026
हरदा

बालागांव में मतदाता सूची सशक्तिकरण शिविर आज  

1 min read

 

अनोखा तीर, हरदा। जिले में मतदाता सूची को अद्यतन एवं शुद्धीकरण के लिए बीएलओ व सुपरवाईजर स्तर पर मतदाता सूची सशक्तिकरण शिविर आयोजित किए जा रहे है। कलेक्टर ऋषि गर्ग ने बताया कि 7 जुलाई को विधानसभा क्षेत्र हरदा के ग्राम बालागांव में शिविर आयोजित होगा। इस शिविर में सुखरास, झुण्डगांव, कनारदा, बालागांव, बूंदड़ा, खारपा व धुरगाड़ा के मतदाता शामिल होंगे। इसके अलावा टिमरनी विधानसभा क्षेत्र के ग्राम बोरी के ग्राम पंचायत भवन में शिविर आयोजित होगा। शिविर में टेमरूबहार, राजाबरारी, महागांव, उंचाबरारी, बोरी, ढेगा, डेबराबंदी, पाटियाकुआ, लोधीढाना, चांदियापुरा, व गुलरढाना के मतदाता शामिल होंगे। कलेक्टर श्री गर्ग ने बताया कि इन शिविरों का आयोजन मतदाता जनसंख्या अनुपात अनुसार 18 वर्ष से अधिक आयु वर्ग के व्यक्तियों का शतप्रतिशत पंजीयन मतदाता सूची में कराने के उद्देश्य से किया जा रहा है। उन्होने बताया कि भारत निर्वाचन आयोग द्वारा प्रत्येक वर्ष में चार अर्हता तिथि अनुसार जनवरी, अप्रैल, जुलाई व अक्टूबर 2023 में 18 वर्ष की आयु पूर्ण करने वाले मतदाताओं के आवेदन अग्रिम रूप से प्राप्त करने की कार्यवाही भी शिविर में की जाएगी।

89 Views

Leave a Reply