Skip to content
Friday, 9 October 2026
हरदा

सीएम की घोषणाओं से संविदा स्वास्थ्य कर्मचारियों में हर्ष

1 min read

 

अनोखा तीर, हरदा। गत दिवस प्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान द्वारा राजधानी भोपाल में मप्र संविदा स्वास्थ्य कर्मचारियों की महापंचायत का आयोजन किया गया। भोपाल के लाल परेड ग्राउंड में आयोजित इस महापंचायत में मुख्यमंत्री श्री चौहान ने संघ की लगभग सभी मांगों को पूर्ण करने की घोषणा की। इस मौके पर उन्होंने 90 प्रतिशत के स्थान पर 100 प्रतिशत मंजूर करने की घोषणा की। मुख्यमंत्री ने कहा कि अब हर साल होने वाली संविदा खत्म की जाएगी। बल्कि आप सभी को स्थायी किया जाएगा। विभाग द्वारा जीपीएफ, पेंशन और अनुकंपा नियुक्ति और विभागीय रिक्त पदों पर 50 प्रतिशत आरक्षण का लाभ देने के साथ अवकाश भी मिलेगा। महिला कर्मचारियों को मैटरनिटी लीव भी मिलेगी। इस महापंचायत में संविदा स्वास्थ्य कर्मचारियों की लगभग सभी मांगों को एक सिरे से मंजूरी देने से अमले में हर्ष विद्यमान है। कर्मचारियों ने कहा कि वर्षों बाद हमारी सुनवाई हुई है। सीएम की घोषणा से संविदा कर्मचारियों में हर्ष की लहर दौड़ गई है।

85 Views

Leave a Reply