Skip to content
Saturday, 10 October 2026
हरदा

मुख्यमंत्री जनसेवा मित्र बनने का सुनहरा अवसर  

2 min read
Text Size:

 

अनोखा तीर, हरदा। मुख्यमंत्री यूथ इंटर्नशिप प्रोग्राम मध्यप्रदेश में युवाओं के लिए मील का पत्थर साबित होती नजर आ रही हैं। मुख्यमंत्री जनसेवा मित्र पुरुषोत्तम झिंझोरे ने बताया कि इसी दिशा में मुख्यमंत्री यूथ इंटर्नशिप फॉर प्रोफेशनल डेवलपमेंट प्रोग्राम के बैच 2 के लिए आवेदन 2 जुलाई से प्रारंभ चुके है। इस इंटर्नशिप के माध्यम से प्रदेश के युवा सरकार, प्रशासन और जनता के बीच सेतु का कार्य कर रहे हैं। इस योजना के आवेदन ऑनलाइन लिए जा रहे हैं। ज़िले में पदस्थ सीएम फैलो आशुतोष नेमा ने बताया कि वर्तमान में जिले 45 जनसेवा मित्र जमीनी स्तर पर सराहनीय कार्य कर रहे है तथा बैच 2 के लिए प्रत्येक ब्लॉक से 15 नए जनसेवा मित्र नियुक्त किए जाएंगे। पिछले 2 वर्षों में स्नातक या स्नातकोत्तर में 50 प्रतिशत या अधिक से उतीर्ण हुए 18 से 29 वर्ष के युवा आवेदन कर सकते हैं तथा योजना अन्तर्गत चयनित जनसेवा मित्रों को प्रत्येक माह 8 हजार रुपए का स्टाइपेंड दिया जाएगा। योजना के माध्यम से युवाओं को जमीनी स्तर पर कार्य करने का तथा देश-विदेश के विभिन्न संस्थाओं द्वारा कौशल संवर्धन का सुनहरा मौका मिलेगा। जिले के अधिक से अधिक युवा आवेदन करें एवं अपने ज़िले के साथ-साथ प्रदेश के विकासयात्रा में शामिल हो सकते है। आवेदन करने की अंतिम तिथि 10 जुलाई हैं।

99 Views
What do you think?

Leave a Reply