Skip to content
Saturday, 10 October 2026
हरदा

विद्युत पेंशनर्स ने कृषि मंत्री के समक्ष रखीं मांगे

2 min read
Text Size:

 

अनोखा तीर, हरदा। विद्युत पेंशनर्स हित रक्षक संघ अपनी पांच सूत्रीय मांगों के समाधान को लेकर निरंतर प्रयासरत है। शासन-प्रशासन स्तर पर अपनी बात रखने के बाद संघ के सदस्यों ने सोमवार को क्षेत्रीय विधायक एवं प्रदेश के कृषि मंत्री कमल पटेल के समक्ष अपनी मांगों को रखा। उन्हें मांगों के संबंध में विस्तार से बताया। कहा कि केन्द्र सरकार की दर तथा तिथि से महंगाई राहत दिए जाने की आवश्यकता है। इसके अलावा भी अन्य प्रमुख मांगों की ओर उनका ध्यान आकर्षित कराया गया। जिनकी बातें सुनने के बाद कृषि मंत्री श्री पटेल ने विद्युत पेंशनर्स को पूर्ण आश्वस्त किया कि उनकी मांगे शासन स्तर पर रखी जाएंगी। साथ ही उनके निराकरण की दिशा में उचित कदम भी उठाएंगे। जिस पर विद्युत पेंशनर्स हित रक्षक संघ के सदस्यों ने कृषि मंत्री को धन्यवाद ज्ञापित कर उनका आभार व्यक्त किया है। जिलाध्यक्ष एसके पगारे ने बताया कि कृषि मंत्री कमल को मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान के नाम संबोधित पांच सूत्रीय मांगों का ज्ञापन दिया है। जिसके माध्यम से शासन की गारंटी पर शासकीय ट्रेजरी से पेंशन का भुगतान सुनिश्चित करने की मांग की है। वहीं केन्द्र सरकार की दर एवं तिथि से महंगाई राहत का भुगतान, पेंशनर एवं उनके आश्रित परिवार को कैशलेस हेल्थ इन्श्योरेंस, वेतन तथा ग्रेड-पे की तमाम विसंगतियों को दूर करने तथा अंतिम मांग एरियर्स की बकाया राशि का अविलंब भुगतान कराए जाने की मांग दोहराई है। इस मौके पर जिलाध्यक्ष एसके पगारे, एसके अग्रवाल, बीपी शर्मा, एनआर दुगांया, एमके सादानी, पीसी पारे, एके सोनी, रवि कुमार जैन, एचके चौरे, डीबी मोरछले, जगदीश पंवार, आरके सेन, महेश सांगुले, रामगोपाल, डीके गुर्जर, केआर प्रजापति, पीसी वर्मा, नर्मदाप्रसाद छापरे, भोजराज, किशोरीलाल, मुरलिया बाबू एवं सुरेश मौर्य सहित अन्य विद्युत पेंशनर मौजूद रहे।

91 Views
What do you think?

Leave a Reply