यह बात गलत है….

WhatsApp Image 2025-09-19 at 11.24.35 PM

 

आप जो यह तस्वीर देख रहे हैं, वह शहर के वार्ड क्रमांक 16 स्थित पानी की टंकी के पास का नजारा है। जहां हैंडपंप के चारों तरफ लबालब कीचड़ मचा है। जिसके चलते हैंडपंप तक पहुंचना सहज नही है। जिसे भी इसका इस्तेमाल करना होता है, उसे सावधानी बरतनी पड़ती है। जानकारी के अनुसार सिविल लाइन में शासकीय आवासों के बीच यह हैंडपंप लगा है, जो हर आते-जाते व्यक्ति के लिये सुनिश्चित पेयजल व्यवस्था की भूमिका निभा रहा है। इतना ही नही, ठंड के अलावा भीषण गर्मी में भी भरपूर पानी उपलब्ध कराया था। इस संबंध में स्थानीय लोगों ने कहा कि बरसात शुरू होते ही ये हैंडपंप कीचड से घिर गया है। जहां कदम बढ़ाते ही फिसलन का डर रहता है। क्योंकि यहां कीचड़ तथा उसके ऊपर काई देखने को मिलेगी। जिस पर पक्का मटेरियल डाले जाने की दरकार है। ऐसा इसलिये, क्योंकि बारिश के दिनों में अधिकतर लोग इससे दूर रहना ही बेहतर समझते हैं। साथ ही दो टूक कह भी देते हैं, कि यह बात गलत है।

Views Today: 2

Total Views: 84

Leave a Reply

लेटेस्ट न्यूज़

MP Info लेटेस्ट न्यूज़

error: Content is protected !!