Skip to content
Saturday, 10 October 2026
हरदा

बैंक नहीं दे रही बीमा राशि, किसान ने दी आंदोलन की चेतावनी

1 min read
Text Size:

 

अनोखा तीर, हरदा। ग्राम आलनपुर में रहने वाले किसान रामभरोस मुडेल ने कलेक्टर को एक आवेदन सौंपकर जिला सहकारी बैंक में अपनी पत्नी के नाम से खुले बैंक खाते से होल्ड हटाने की मांग की है। श्री मुडेल ने अपने आवेदन में बताया कि १५ जून को उनके बैंक खाते में बीमा राशि के रूप में ३३ हजार ६०० रुपए जमा हुआ है। लेकिन बैंक ने खाते पर होल्ड लगाया हुआ है, जो कि गलत है। जिसके कारण मुझे जो लोगों को पैसे देना है, वह मैं नहीं दे पा रहा हूं। मेरा ऋण खाता क्लियर है। यदि बैंक प्रबंधन द्वारा ४८ घंटे के अंदर मेरे खाते से होल्ड नहीं हटाया और मुझे राशि प्रदाय नहीं की तो में अन्न, जल त्याग कर बैंक के सामने धरने पर बैठूंगा।

80 Views
What do you think?

Leave a Reply