Skip to content
Saturday, 10 October 2026
हरदा

महिला सशक्तवाहिनी कक्षाएं प्रारम्भ

1 min read
Text Size:

 

अनोखा तीर, हरदा। जिले में बेटियों को प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी के लिए महिला सशक्तवाहिनी की नि:शुल्क कक्षाएं संचालित की जा रही है। सहायक संचालक महिला एवं बाल विकास विभाग डॉ. राहुल दुबे ने बताया कि ये कक्षाएं सोमवार 3 जुलाई से प्रारम्भ हो गई है। कक्षा में प्रवेश लेने के लिये इच्छुक कक्षा 12 वीं उत्तीर्ण बालिकाएं कार्यालयीन समय में कार्यालय जिला कार्यक्रम अधिकारी महिला एवं बाल विकास बाल गृह भवन बायपास चौराहा इन्दौर रोड हरदा में सम्पर्क कर सकते हैं। उन्होने बताया कि इस दौरान छात्राओं को सोमवार से शुक्रवार लिखित परीक्षा की तैयारी जिसमे सामान्य गणित, सामान्य अंग्रेजी, सामान्य हिन्दी, सामान्य विज्ञान एवं सामान्य अध्ययन की तैयारी कराई जाएगी तथा शनिवार से रविवार पुलिस विभाग के सहयोग से फिजिकल क्लास नेहरू स्टेडियम हरदा में आयोजित होंगी।

91 Views
What do you think?

Leave a Reply