Skip to content
Saturday, 10 October 2026
हरदा

मनियाखेड़ी में क्लस्टर क्रेडिट कैम्प 6 जुलाई को  

1 min read
Text Size:

 

अनोखा तीर, हरदा। बैंकर्स और उद्योग विभाग द्वारा ग्रामीण क्षेत्र में शिविर लगाकर ग्रामीणों को शासन की विभिन्न स्वरोजगार योजनाओं के तहत स्वयं का व्यवसाय स्थापित करने के लिए मदद कर रहे हैं। इसी क्रम में 6 जुलाई को ग्राम पंचायत मनियाखेड़ी में प्रात: 11 बजे से क्लस्टर स्तरीय क्रेडिट कैम्प आयोजित किया गया है। महाप्रबंधक जिला उद्योग केंद्र केआर उइके ने बताया कि इस शिविर में ग्राम मनियाखेड़ी, चारखेड़ा, निमाचा, खिड़कीवाला, बरकला व सोहागपुर के आवेदक अपने आवश्यक दस्तावेज लेकर उपस्थित हो सकते हैं, ताकि पात्र होने पर शिविर में ही उनका ऑनलाइन आवेदन जमा कराया जा सके।

114 Views
What do you think?

Leave a Reply