Skip to content
Friday, 9 October 2026
हरदा

नपाध्यक्ष की चेतावनी बना मुद्दा, आमने-सामने दोनों दल

3 min read

विधानसभा चुनाव की दस्तक के साथ ही राजनीतिक उठापटक में इजाफा देखने को मिल रहा है। कांग्रेस जहां विभिन्न मुद्दों पर सरकार को घेरने में जुटी है, वहीं भाजपा इसे चुनाव से पहले अपनाये जा रहे हथकंडे करार दे रही है। इसी बीच नगर पालिका में परिषद की बैठक दौरान नपाध्यक्ष ने विपक्ष को चेतावनी दे डाली, जिसे नेता प्रतिपक्ष ने मुद्दा बना दिया है। इतना ही नही, इसके जरिये भाजपा शासित नपा पर जमकर हमला बोला है। इधर, विपक्ष के आरोपों पर नपाध्यक्ष ने इसी दिन पलटवार किया है।  

नपाध्यक्ष ने प्रेसवार्ता बुलाकर दिये जबाव

अनोखा तीर, हरदा। एक दिन पहले नगर पालिका में परिषद की बैठक दौरान कांग्रेस-भाजपा के बीच हुई गहमागहमी इसके दूसरे दिन यानि रविवार को मुद्दा बन गया। जिसको लेकर नेता प्रतिपक्ष ने एक निजी होटल में प्रेसवार्ता बुलाई। जिसमें कांग्रेस पार्षदों के अलावा पार्टी के वरिष्ठ पदाधिकारी भी मौजूद थे। इस दौरान नेता प्रतिपक्ष अमर रोचलानी ने कहा कि बैठक में चर्चा दौरान नपाध्यक्ष ने टिप्पणी की, जो कि आपत्तिजनक तथा निंदनीय है। उन्होंनें कहा कि विपक्ष के सदस्य अपना लहजा सुधारे, अन्यथा बैठक से बाहर कर देंगे। इस पूरे मामले में पार्षद अहद खान ने कहा कि नगर पालिका अध्यक्ष का हम सम्मान करते हैं। परंतु इसका मतलब यह नहीं है कि वे विपक्ष के सदस्यों को अपमानित करेंगी। उन्होंनें इसे जनता की आवाज को दबाने का प्रयास करार दिया। कांग्रेस नेता यहीं नही रूकें, उन्होंनें इस मुद्दे के जरिये नपाध्यक्ष पर जमकर हमला बोला। उन्होंनें नपा की खरीदी प्रक्रिया पर सवाल उठायें। साथ ही चहेतों को उपकृत करने की बात कही। इतना ही नही, फिनायल की दर तथा करीबीयों को ठेका देने का आरोप भी लगाया। प्रेसवार्ता में नेता प्रतिपक्ष श्री रोचलानी के साथ पार्षद अहद खान, पूर्व नपाध्यक्ष हेमंत टाले, पूर्व विधायक डॉ आरके दोगने, ब्लाक कांग्रेस अध्यक्ष गोविंद व्यास, कांग्रेस पार्षद मुन्ना पटेल, मुकेश पाराशर, सुप्रिया पटेल, बबीता सोनकर समेत अन्य पदाधिकारी मौजूद थे। इधर, कांग्रेस के आरोपों का नपाध्यक्ष भारती कमेडिया ने भी तुरंत प्रेसवार्ता बुलाकर जबाव दिया है। साथ ही कांग्रेस के सभी आरोपों को सिरे से खारिज भी किया। नपाध्यक्ष श्रीमती कमेडिया ने कहा कि सभी कार्य एक प्रक्रिया के तहत किए जाते हैं, जो कि ऑनलाइन हैं। इसके अलावा अखबारों में खरीदी संबंधी निविदा भी प्रकाशित कराई जाती है। श्रीमती कमेडिया ने कांग्रेस के उन आरोपों पर कि नपा किराये की जेसीबी चलाती है पर कहा कि हाल ही में नई जेसीबी के लिये टेंडर निकाला था। लेकिन किसी भी व्यक्ति ने रूचि नही दिखाई। इस पर विस्तार से बताते हुए सांसद प्रतिनिधी राजू कमेडिया ने कहा कि जेसीबी के मामले में अगर संस्था उसे खरीदती है तो उसकी संचालन प्रक्रिया और रखरखाव किराये से महंगा पड़ेगा। क्योंकि प्रशिक्षित चालक रखना होगा। अप्रशिक्षित चालक से गाड़ी चलवाने पर आए दिन नुकसान लाजमी है। उन्होंनें कहा कि माना ऐसा हुआ भी तो विपक्ष दूसरे तरीके से आरोप मढ़ना शुरू कर देगा, जो विपक्ष का काम है और उसे करना भी चाहिये। परंतु इस बीच ध्यान रहे कि उनके व्यवहार से जनप्रतिनिधि तथा अफसरों को किसी तरह की ठेस ना पहुंचे। श्री कमेडिया ने कांग्रेस सदस्यों के उग्र बर्ताव पर चिंता भी जताई। उन्होंनें कहा कि अगर यही रवैया रहा तो नपाध्यक्ष उचित कार्रवाई को बाध्य होंगी। प्रेसवार्ता में नपाध्यक्ष श्रीमती कमेडिया के साथ सांसद प्रतिनिधि नपा राजू कमेडिया, पार्षद लोकेश मराठा, मनोज महलवार, शुभम इवने और कुंवर सिंह सानिया मौजूद थे।

125 Views

Leave a Reply