Skip to content
Saturday, 10 October 2026
हरदा

समारोह की तैयारी…. वरिष्ठ नागरिक एवं मेद्यावी छात्रों का सम्मान आज

2 min read
Text Size:

 

अनोखा तीर, हरदा। जिला राजपूत परिषद के तत्वाधान में 2 जुलाई को समाज के वरिष्ठजन तथा मेद्यावी छात्र-छात्राएं का सम्मान कार्यक्रम होगा। यह आयोजन रविवार को मुख्यालय स्थित राजपूत छात्रावास में दोपहर 12 बजे से प्रारंभ होगा। इस संबंध में शनिवार को एक बेठक का आयोजन हुआ। जिसमें परिषद के पदाधिकारियों के अलावा वरिष्ठ समाजसेवी तथा युवाओं की उपस्थिति रही। युवा परिषद के जिला अध्यक्ष धर्मेंद्र सिंह चौहान ने जानकारी देते हुए बताया कि समाज हित में उल्लेखनीय योगदान देने वाले वरिष्ठ समाजसेवियों को सम्मानित किया जाएगा। साथ ही इस वर्ष हाई एवं हायर सेकंडरी की प्रवीण्य सूची में स्थान बनाने वाले छात्रों का भी सम्मान किया जाएगा, ताकि समाज में शिक्षा को खासकर बालिका शिक्षा को प्रोत्साहित किया जा सके। उन्होंनें बताया कि जिले के समस्त तहसील क्षेत्रों से समाजिक बंधु कार्यक्रम में शिरकत करेंगे। जिसमें समाज के वरिष्ठजन, महिला एवं मातृशक्ति तथा युवाओं की सहभागिता सुनिश्चित की है। श्री चौहान ने बताया कि कार्यक्रम की सभी तैयारियों को मूर्तरूप देने के उद्देश्य से बैठक रखी थी। जिसके माध्यम से परिषद के पदाधिकारियों, सक्रिय सदस्यों तथा युवाओं को व्यवस्थाओं का जिम्मा सौंपा गया। बैठक में वरिष्ठ समाजसेवी लखनसिंह मौर्य, आरएस गहलोत, बद्री पटेल सांगवा, दिलीप सिंह निकुम, तहसील अध्यक्ष वीर सिंह राठौड़, संग्राम सिंह इरलावत, राधेश्याम सिंह सूरमा, रामभरोस सावनेर, सुरेंद्र सिंह तोमर, नरेंद्र सिंह चंदेल, प्रकाश सिंह सावनेर, कमल सिंह पवार, दयाराम चौहान, राकेश सूरमा, अनिल गहलोत, करतार सिंह राजपूत, गोपाल सिंह गहलोत, अजय प्रताप सिंह तोमर, अभिषेक सिंह सोनेर, शुभम सिंह सूरमा, पवन राजपूत सहित अन्य उपस्थित रहे।

87 Views
What do you think?

Leave a Reply