Skip to content
Saturday, 10 October 2026
देवास हरदा

नर्मदा का जल स्तर बढ़ा, 867 फीट पर पहुंचा, वर्षाकाल की प्रथम जल बढ़ोतरी

1 min read
Text Size:

हंडिया/देवास/नेमावर। नर्मदा के कैचमेंट क्षेत्र में चल रही भारी बरसात के चलते नेमावर में नर्मदा का जल स्तर समुद्र तल से 867 फीट पर पहुंचा है। फिलहाल जलस्तर थमा है। क्षेत्र की नर्मदा की सहायक नदियों जामनेर, बागदी, गोनी, ककड़ी, शिप आदि में जल स्तर सामान्य होने के कारण अभी खतरे से जल स्तर काफी नीचे है। बरसात के इस मौसम की नर्मदा में यह पहली जलस्तर बढ़ोतरी है। पहली बरसात में नर्मदा की सहायक नदियों के मिट्टी भरे जल से नर्मदा का जल पूर्ण रूप से गहरा मटमेला हो गया है। जो सामान्य रूप से सीधे पीने योग्य नहीं है, पर नर्मदा किनारे पर रहने वाले आमजन इस पानी को फिटकरी व अन्य तरीकों से साफ कर पीने के लिए उपयोग में लेते हैं। प्रशासन द्वारा नर्मदा के बढ़ते जल स्तर पर सतत ध्यान दिया जा रहा है।

427 Views
What do you think?

Leave a Reply