Skip to content
Saturday, 10 October 2026
यह बात गलत है हरदा

यह बात गलत है….

1 min read
Text Size:

 

 

आप जो यह तस्वीर देख रहे हैं, वह शहर के बाजार वार्ड का दृश्य है। जहां पल- पल पर जाम के हालात निर्मित हो जाते हैं। जिसके चलते लोगों को खासी असुविधा का सामना करना पड़ता है। दरअसल, शहर के मुख्य बाजार घंटाघर के बीचोंबीच से मार्ग गुजरा है। जहां से खंडवा रोड के लोग आवाजाही करते हैं। इस दौरान हेवी वाहन भी यहां से गुजरने में गुरेज नही करते हैं। जबकि बाजार में भीड़भाड़ को दृष्टिगत रखते हुए भारी तथा कृषि कार्य में उपयोगी वाहनों की आवाजाही पर रोक है। बावजूद यहां इन वाहनों का आवागमन जारी है, जो कि तीज-त्यौहार समेत अन्य महत्वपूर्ण अवसर पर विकराल समस्या रूप ले लेता है। जिसका खामियाजा बाजार पहुंचने वाले लोगों को भुगतना पड़ता है। जानकारी अनुसार बाजर से सटे टाउन हॉल और उस तरफ नार्मदीय धर्मशाला तक अव्यवस्थाओं का आलम रहता है। इस दौरान वाहनों के पहियों को थमने में देर नही लगती है। यहां का ये हाल देखकर लोग कह ही देते हैं, कि यह बात गलत है।

89 Views
What do you think?

Leave a Reply