Skip to content
Thursday, 26 November 2026
हरदा

कर्मचारियों ने किया अनुरोध …. 17 सूत्रीय मांगो का क्षेत्रीय विधायक को दिया ज्ञापन

2 min read

 

अनोखा तीर, हरदा। जिले के कर्मचारी संगठनों ने सोमवार को ग्राम बारंगा पहुंचकर क्षेत्रीय विधायक एवं प्रदेश के कृषि मंत्री कमल पटेल को अपनी 17 सूत्रीय मांगो का एक ज्ञापन सौंपा है। मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान के नाम संबोधित ज्ञापन में कर्मचारी संगठनों ने अपनी प्रमुख मांगों का उल्लेख किया, वहीं उनके समाधान की दिशा में कार्रवाई किए जाने की बात पर जोर दिया। कर्मचारियों की बातें सुनने के बाद कृषि मंत्री कमल पटेल ने उनकी मांगों को शासन स्तर पर रखने का भरोसा दिलाया है। जिस पर कर्मचारियों ने हर्ष जताते हुए कृषि मंत्री के प्रति आभार व्यक्त किया है। संघ के जिलाध्यक्ष संतोष शुक्ला ने बताया कि कर्मचारियों की ज्वलंत मांगो के संबंध में कृषि मंत्री के साथ विस्तार से चर्चा की। इस दौरान उन्हें गंभीरतापूर्वक कर्मचारियों की मांगों को सुना, वहीं उनके समाधान किए जाने की बात पर अपनी सहमति जताई। यह भी कहा कि कर्मचारियों की न्यायोचित मांगो का निराकरण कराएंगे। ताकि कर्मचारियों को आंदोलन की राह अपनानी ना पड़े। श्री शुक्ला ने बताया कि 17 सूत्रीय मांगों में कर्मचारियों को मंत्रालय के समान समयमान वेतनमान, अनुकंपा नियुक्ति से सीपीसीटी परीक्षा की अनिवार्यता खत्म करने तथा पुरानी पेंशन प्रणाली को बहाल करने की मांग प्रमुख है। इसके अलावा भृत्य का नाम बदलकर कार्यालय सहायक करने की बात कही गई। वहीं तृतीय एवं चतुर्थ श्रेणी कर्मचारियों की पदोन्नति पात्रता दिनांक से की जाएं। ज्ञात हो किइसे पहले अप्रैल माह में कर्मचारियों ने मुख्यमंत्री को ज्ञापन तथा दूसरे चरण में प्रदेश स्तरीय आंदोलन कर चुके हैं। बावजूद इस दिशा में कोई कार्रवाई ना होना कहीं ना कहीं कर्मचारियों की नाराजगी को बढ़ावा दे रहा है। ज्ञापन सौंपते समय संघ के उपाध्यक्ष अतुल रघुवंशी, कार्यकारी अध्यक्ष एसएन कोषा, संभागीय सचिव राजेश नागर, ब्लाक अध्यक्ष राहुल परसाई, अनूप ठाकुर, लघुवेतन संघ के अध्यक्ष अनिल भलावी, अशोक सोनी, सौरभ कुरेशिया, अनिल सातनकर, प्रकाश अलावा सहित अन्य कर्मचारी उपस्थित थे।

101 Views
101 Views
Share:
What do you think?

Leave a Reply