Skip to content
Saturday, 10 October 2026
हरदा

समाचार पत्रों में प्रकाशित शिकायतों का निराकरण करें

1 min read
Text Size:

 

अनोखा तीर, हरदा। जिला पंचायत के सभाकक्ष में सोमवार को आयोजित अधिकारियों की बैठक में जिला पंचायत के मुख्य कार्यपालन अधिकारी रोहित सिसोनिया ने सभी को निर्देश दिए कि सीएम हेल्पलाइन में दर्ज शिकायतों का समय सीमा में निराकरण करें तथा की गई कार्यवाही को सीएम हेल्पलाइन के पोर्टल में दर्ज भी करें। उन्होने अधिकारियों को निर्देश दिए कि समाचार पत्रों में प्रकाशित समस्याओं व शिकायतों संबंधी समाचारों पर संबंधित विभाग के अधिकारी त्वरित कार्यवाही करें। उन्होने विधानसभा निर्वाचन 2023 के लिए नियुक्त नोडल अधिकारियों को भी उनके कर्तव्यों के बारे में बताया और कहा कि निर्वाचन के लिए सभी अधिकारी अभी से तैयारी शुरू करें। जिला पंचायत सीईओ श्री सिसोनिया ने सभी विभागीय अधिकारियों से कहा कि सभी अपने-अपने विभाग के अधिकारी कर्मचारियों की जानकारी निर्वाचन कार्यालय को भेजें। बैठक में अपर कलेक्टर श्री प्रवीण फुलपगारे व अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्रीमती राजेश्वरी महोबिया तथा हरदा, टिमरनी व खिरकिया के एसडीएम व अन्य विभागों के जिला अधिकारी भी मौजूद थे।

135 Views
What do you think?

Leave a Reply