Skip to content
Saturday, 10 October 2026
हरदा

पीएम किसान एप में चेहरे से पहचान की सुविधा

2 min read
Text Size:

 

अनोखा तीर, हरदा। केंद्र सरकार द्वारा प्रायोजित पीएम किसान योजना के तहत पंजीकृत किसान अब वन-टाइम पासवर्ड ओटीपी या फिंगरप्रिंट के बिना भी अपने चेहरे को स्कैन करके ई-केवाईसी कर सकते हैं। शासन ने इसके लिए मोबाइल एप्लिकेशन पर चेहरा प्रमाणीकरण सुविधा शुरू कर दी है। अब पीएम किसान मोबाइल ऐप के जरिए दूरदराज के कृषक बिना ओटीपी या फिंगरप्रिंट के अपना चेहरा स्कैन करके ई-केवाईसी पूर्ण कर सकते हैं। प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि पीएम- किसान के तहत, पात्र किसानों को हर चार महीने में 2 हजार रुपए की तीन समान किस्तों में प्रति वर्ष 6 हजार रुपए मिलते हैं। यह योजना फरवरी 2019 में शुरू की गई थी लेकिन इसे दिसंबर 2018 से लागू किया जा रहा है। इसमें 8.1 करोड़ से अधिक किसानों को पीएम-किसान योजना की 13वीं किस्त का भुगतान किया गया।

नए मोबाइल ऐप का उपयोग आसान

नए मोबाइल ऐप का उपयोग करना बहुत आसान है और यह गूगल प्ले स्टोर पर डाउनलोड के लिए आसानी से डाउनलोड के लिए आसानी से उपलब्ध है। ऐप किसानों को योजना और पीएम- किसान खातों से संबंधित महत्वपूर्ण जानकारी भी प्रदान करेगा। किसान नो यूजर स्टेटस मॉड्यूल का उपयोग करके किसान भूमि बुआई की स्थिति, आधार को बैंक खातों से जोड़ने और ई-केवाईसी की स्थिति भी जान सकेंगे। कृषि विभाग ने लाभार्थियों के आधार लिंक्ड बैंक खाते खोलने के लिए इंडिया पोस्ट पेमेंट बैंक आईपीपीबी को भी शामिल किया है। वहीं सामान्य सेवा केंद्रों को राज्यों, केंद्रशासित प्रदेशों की मदद से गांव-स्तरीय ई-केवाईसी शिविर आयोजित करने के लिए कहा है।

147 Views
What do you think?

Leave a Reply